Monday, July 13, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

हरियाणा

बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस'

13 जुलाई, 2026 07:01 PM

हिसार : राह ग्रुप फाउंडेशन द्वारा गांव बालसमंद में आयोजित तहसील स्तरीय अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस प्रतिभा सम्मान समारोह में बालसमंद, बासड़ा, बुड़ाक एवं सरसाना के शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 71 होनहार विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में राह ग्रुप फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन नरेश सेलपाड़ तथा एजुकेशन विंग प्रभारी कैप्टन भीम सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा, मेहनत और क्षमता की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उचित मार्गदर्शन, बेहतर अवसर और सशक्त मंच उपलब्ध कराने की है।

उन्होंने कहा कि राह ग्रुप फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक मंच पर सम्मान देकर अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाना है। उन्होंने घोषणा की कि राह ग्रुप फाउंडेशन बालसमंद क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, पुस्तकें तथा आवश्यकतानुसार आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध करवाएगा, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी विद्यार्थी की प्रतिभा के आड़े न आए।

इस दौरान राह संस्था के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने कहा कि संस्था का यह अभियान केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन का जनआंदोलन बनेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संस्था प्रदेशभर में विद्यार्थियों, युवाओं एवं सामाजिक प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
इस दौरान जिला सैन सभा के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सरसाना, समाजसेवी कुलदीप सिंह सदलपुर, राह ग्रुप फाउंडेशन हिसार इकाई के प्रधान सूर्यकांत शर्मा, सांस्कृतिक मामलों की प्रभारी कविता लौरा (बालसमंद), इवेंट कॉर्डिनेटर वंदना वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

धर्मशालाएं बनें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का केंद्र
नरेश सेलपाड़ ने कहा कि राह ग्रुप फाउंडेशन का लक्ष्य प्रदेशभर की सैन एवं अन्य समाजों की धर्मशालाओं को केवल धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों तक सीमित न रखकर उन्हें आधुनिक पुस्तकालय, डिजिटल लर्निंग सेंटर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि संस्था समाज का एक व्यापक डिजिटल डेटाबेस भी तैयार करेगी, जिसके माध्यम से रोजगार, छात्रवृत्ति, प्रशिक्षण, रक्तदान, सामाजिक सहायता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

रुचि और क्षमता के अनुसार चुनें कैरियर
कैप्टन भीम सिंह राह संस्था की एजुकेशन विंग के प्रभारी कैप्टन भीम सिंह ने कहा कि प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा, रुचि और कार्यक्षमता अलग-अलग होती है। इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों पर अपनी अधूरी इच्छाओं का बोझ न डालें, बल्कि उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार सही कैरियर चुनने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि आज विज्ञान, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, कृषि, रक्षा सेवाएं, खेल, कला, डिजाइन, उद्यमिता, डिजिटल तकनीक तथा कौशल-आधारित व्यवसायों सहित अनेक उत्कृष्ट कैरियर विकल्प उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विशेष रूप से दसवीं एवं बारहवीं के बाद उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों, प्रवेश परीक्षाओं, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों एवं रोजगार की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी

योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी

जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव

जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव

हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह

पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता

पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा

हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा

जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़

जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़

गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान

गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान

हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति

हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति

संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला

संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला