Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती • भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर • ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप • रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी • 'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर • बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात • पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके • फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित • ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात • भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

खेल

बायर्न म्यूनिख को लगा तगड़ा झटका, हैरी केन इंजरी के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर

21 नवंबर, 2026 04:00 PM

बर्लिन: बायर्न म्यूनिख को तगड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी और हाल ही में बैलन डी'ओर जीतने वाले हैरी केन इंजरी की वजह से लंबे समय के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। शुक्रवार को बायर्न म्यूनिख और कोलोन के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जो 1-1 से ड्रॉ रहा। इसी मैच के दौरान केन के बाएं टखने का लिगामेंट फट गया।

बायर्न म्यूनिख ने एक बयान में कहा, "क्लब के मेडिकल स्टाफ ने पुष्टि की है कि केन के सिंडेसमोटिक लिगामेंट में चोट लगी है और वह कई महीनों तक बाहर रहेंगे।"

क्लब ने माइकल ओलिस की इंजरी की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके पैर में चोट लगी है और आने वाले दिनों में उनका इलाज होगा।

ओलिस हाफटाइम के बाद वापस नहीं लौटे थे और बैसाखी के सहारे स्टेडियम से बाहर गए थे।

केन और ओलिस की इंजरी ने बायर्न की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लुइस डियाज, इस्माइल साइबारी और अल्फोंसो डेविस पहले से ही टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

कोच विंसेंट कोम्पनी ने कहा, "हमारे पास दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें अब टीम को आगे ले जाने की जरूरत है। यह पहली बार नहीं है जब मैं ऐसे दौर से गुजरा हूं। अब हमें 100 प्रतिशत एक साथ रहना होगा। यह स्थिति कम अनुभवी टीम के सदस्यों को आगे बढ़ने का मौका देती है।"

उन्होंने कहा, "मैं सकारात्मक नहीं हूं, वास्तविक हूं। हमें क्या करना चाहिए? मैं अपनी तरफ से कोई मेडिकल गलती नहीं देख पा रहा हूं। हमें हैरी और इन लोगों के बिना ही काम चलाना होगा। वे वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी हैं जिन्हें आप रिप्लेस नहीं कर सकते।"

ओलिस के बारे में उन्होंने कहा, "यह एक एहतियाती कदम था। मुझे उम्मीद है कि माइकल सोमवार से फिर से ठीक हो जाएंगे।"

केन की लंबी गैरमौजूदगी सीजन के एक व्यस्त समय में हुई है। बायर्न को विंटर ब्रेक से पहले तीन कॉम्पिटिशन में सात मैच खेलने हैं। म्यूनिख की टीम बुधवार को चैंपियंस लीग में लिली जाएगी, फिर बुंडेसलीगा में हैम्बर्ग जाएगी और जर्मन कप के आखिरी 16 में हर्था बर्लिन की मेजबानी करेगी।

पैडरबोर्न, हॉफेनहाइम और वेर्डर ब्रेमेन के खिलाफ लीग मैच, साथ ही स्लाविया प्राग के खिलाफ चैंपियंस लीग का घरेलू मैच, बायर्न का कैलेंडर साल पूरा करते हैं। यूरोपियन कॉम्पिटिशन जनवरी में फिर से शुरू होगा, जिसमें बायर्न मैनचेस्टर यूनाइटेड जाएगी और फिर अपने आखिरी चैंपियंस लीग लीग-फेज मैच में रियल बेटिस की मेजबानी करेगी।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

वेलिंग्टन में केएल राहुल का कमाल, शतकीय पारी के साथ तोड़ा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

वेलिंग्टन में केएल राहुल का कमाल, शतकीय पारी के साथ तोड़ा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

वेलिंगटन टेस्ट: शुभमन गिल शतक से चूके, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए

वेलिंगटन टेस्ट: शुभमन गिल शतक से चूके, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए

ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन

न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं पारस म्हांम्ब्रे

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं पारस म्हांम्ब्रे