Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

बाजार में दूसरे दिन भी तूफानी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने तोड़ा एक साल का रिकॉर्ड

20 नवंबर, 2025 04:55 PM

भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार (20 नवंबर) को लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक अपने एक साल के नए उच्च स्तर पर पहुंच गए। सेंसेक्स ने 570 अंकों से अधिक की मजबूत छलांग लगाई, जबकि निफ्टी पहली बार 26,200 के पार पहुंच गया। ग्लोबल बाजारों में मजबूती और विदेशी निवेशकों की ताजा खरीदारी ने निवेशकों की धारणा को सकारात्मक बनाए रखा।

कारोबार के बंद होने पर सेंसेक्स 446 अंकों की बढ़त के साथ 85,632 के स्तर पर आ गया। निफ्टी भी 139 अंकों की तेजी के साथ 26,192 के स्तर पर बंद हुआ। आयशर मोटर्स, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गज शेयरों में 3% तक की बढ़त से बाजार को मजबूत सपोर्ट मिला।

Share Market में तेजी के 3 बड़े कारण....
विदेशी निवेशकों की खरीदारी
बाजार में इस उछाल के पीछे विदेशी निवेशकों की वापसी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बुधवार को एफआईआई ने 1,580 करोड़ रुपए की खरीदारी कर बाजार में नई ऊर्जा भर दी, जबकि इससे पहले कई दिनों से लगातार बिकवाली हो रही थी।

मजबूत ग्लोबल संकेत
ग्लोबल संकेत भी भारतीय बाजारों के लिए बेहद अनुकूल रहे। एशियाई बाजारों में मजबूती देखी गई, जहां दक्षिण कोरिया का KOSPI और जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 3% से अधिक चढ़े। चीन और हांगकांग के मार्केट भी हरे निशान में रहे। अमेरिकी बाजारों में भी पिछले सत्र में तेजी थी, खासकर Nvidia के शानदार नतीजों के बाद टेक शेयरों में उछाल आया। एनरीच के CEO पोन्मुड़ी आर के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार भारत के लिए स्थिर और सपोर्टिव माहौल तैयार कर रहे हैं और अमेरिका से कोई नकारात्मक संकेत न आने से उत्साह और बढ़ा।

हैवीवेट शेयरों में खरीदारी
बाजार की तेजी में इंडेक्स हेवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज का योगदान भी अहम रहा। कंपनी का शेयर 1.5% बढ़कर 1,540.90 रुपए तक पहुंच गया। ब्रोकरेज हाउस UBS और मोतीलाल ओसवाल दोनों ने रिलायंस पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल (O2C) व्यवसाय और न्यू एनर्जी सेगमेंट में सुधार की उम्मीद जताई। इससे स्टॉक में खरीदारी और तेज हो गई।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान