Monday, August 24, 2026
BREAKING
रक्षाबंधन पर जवानों को मिलेगा बहनों का प्यार, पंजाब की महिलाओं ने तैयार कीं 1,100 राखियां सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वाराणसी से उज्जैन तक भक्तों की भारी भीड़ न्यूजीलैंड में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा प्रतिबंध वैश्विक संकेतों का बाजार पर सकारात्मक असर, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. का जलवा, हंगरी में कनिजा ओपन 2026 का खिताब जीता भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. का जलवा, हंगरी में कनिजा ओपन 2026 का खिताब जीता ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ, एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर भारत इंग्लैंड में शानदार जीत के बाद दिव्यांग क्रिकेट टीम से मिले अमित शाह जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय हॉकी टीम चीन रवाना, तीन प्रैक्टिस मैचों पर नजर 'सिचुएशनशिप' प्यार नहीं, बस टाइम पास है, मैं इन चीजों में विश्वास नहीं करता : प्रतीक सहजपाल

दुनिया

बांग्लादेश में रिटायर्ड हिंदू टीचर और परिवार के सदस्यों की हत्या पर वीएचपी में आक्रोश, सरकार से कार्रवाई की मांग

24 अगस्त, 2026 11:19 AM

बांग्लादेश में एक रिटायर्ड हिंदू टीचर और उनके परिवार की कथित हत्या की खबर पर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे बेहद चिंताजनक बताया और बांग्लादेश सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विनोद बंसल ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, "बांग्लादेश में जिस तरह से चार-पांच हिंदुओं की उनके घर के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई, और वह भी एक ऐसे टीचर के परिवार की जो हाल ही में रिटायर हुए थे, यह बहुत चिंता की बात है। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं का यह सिलसिला आखिर कब रुकेगा? जब बांग्लादेश में नई सरकार बनी थी तो उम्मीद थी कि हालात और परिस्थितियां बदलेंगी। एक युवा प्रधानमंत्री आए हैं, जो कम से कम अपने नागरिकों की सुरक्षा तो कर पाएंगे, लेकिन जो दुखद समाचार आया है, वह बहुत ही चिंतनीय और निंदनीय है और सरकार के लिए भी आंखें खोल देने वाला है।" उन्होंने कहा, "उम्मीद करनी चाहिए कि वर्तमान सरकार इस मामले में कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। गहराई से जांच करेगी और अपराधियों को दंड दिलवाएगी। यह हिंदुओं के मानवाधिकार का हनन है और लगातार होती हत्याओं के सिलसिले पर पूर्ण विराम लगाया जाना बहुत जरूरी है।"

वीएचपी प्रवक्ता ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "हम आशा करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन कम से कम अपने दायित्व को निभाएंगे और हिंदुओं के मानवाधिकारों के बारे में बोलने पर कभी तो कुछ साहस दिखाएंगे। अभी तक इन संगठनों की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। जो घटनाएं घट रही हैं, वह इस बात को साबित करती है कि किस तरह से पूरे बांग्लादेश का सांस्कृतिक परिवर्तन हो चुका है। यह वही बांग्लादेश था, जहां पर कभी मां काली के जयकारे गूंजते थे। आज वहीं पर जिहादी जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। यह स्थिति बदलनी चाहिए।"

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

न्यूजीलैंड में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा प्रतिबंध

न्यूजीलैंड में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा प्रतिबंध

बांग्लादेश में गैस संकट गहराया, फैक्ट्रियां बंद होने लगीं; हजारों श्रमिकों पर असर

बांग्लादेश में गैस संकट गहराया, फैक्ट्रियां बंद होने लगीं; हजारों श्रमिकों पर असर

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की सख्ती, पीजीएसए ने न‍ियम तोड़ने वाले जहाजों को दी जब्ती की चेतावनी

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की सख्ती, पीजीएसए ने न‍ियम तोड़ने वाले जहाजों को दी जब्ती की चेतावनी

यूक्रेन-नॉर्वे के बीच बड़ा रक्षा समझौता, जेलेंस्की ने नॉर्वे के साथ ‘एलिजाबेथ’ समझौते पर किए हस्ताक्षर

यूक्रेन-नॉर्वे के बीच बड़ा रक्षा समझौता, जेलेंस्की ने नॉर्वे के साथ ‘एलिजाबेथ’ समझौते पर किए हस्ताक्षर

रूस का बड़ा दावा: 12 घंटे में यूक्रेन के 250 ड्रोन मार गिराए, 19 इलाकों में एयर डिफेंस सक्रिय

रूस का बड़ा दावा: 12 घंटे में यूक्रेन के 250 ड्रोन मार गिराए, 19 इलाकों में एयर डिफेंस सक्रिय

मोहसिन रेजाई की चेतावनी, अमेरिका के आर्थिक युद्ध में साथ देने वाले देश ईरान के दुश्मन

मोहसिन रेजाई की चेतावनी, अमेरिका के आर्थिक युद्ध में साथ देने वाले देश ईरान के दुश्मन

भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील करीब पूरी हुई, कानूनी और तकनीकी भाषा पर काम जारी : अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील करीब पूरी हुई, कानूनी और तकनीकी भाषा पर काम जारी : अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

‘धार्मिक स्थल पर असुरक्षा बर्दाश्त नहीं’, गुरुद्वारे में हमले को लेकर पीएम मार्क कार्नी सख्‍त

‘धार्मिक स्थल पर असुरक्षा बर्दाश्त नहीं’, गुरुद्वारे में हमले को लेकर पीएम मार्क कार्नी सख्‍त

मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली

मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली

ईरान अब मजबूत स्थिति में है, युद्ध खत्म करना बेहतर: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

ईरान अब मजबूत स्थिति में है, युद्ध खत्म करना बेहतर: राष्ट्रपति पेजेश्कियन