Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

बांग्लादेश पर फॉलोऑन का खतरा:पहली पारी में स्कोर 133/8, कुलदीप ने चार और सिराज ने तीन विकेट लिए

15 दिसंबर, 2022 06:13 PM

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली। पहली पारी में 404 रन का स्कोर बनाने के बाद भारत ने स्टंप्स तक बांग्लादेश की पहली पारी में 8 विकेट निकाल लिए हैं। मेजबान टीम अब तक सिर्फ 133 रन ही बना सकी है। बांग्लादेश के ऊपर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। इससे बचने के लिए उसे अब भी 72 रन की जरूरत है।

भारत के लिए लेफ्ट आर्म चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 3 और उमेश यादव ने 1 विकेट लिया है। वहीं, बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। उनके अलावा लिटन दास ने 24 और जाकिर हसन ने 20 रन बनाए। नुरुल हसन और मेहदी हसन मिराज ने 16-16 रन बनाए।

ऐसे गिरे बांग्लादेश के विकेट

  • पहला: नजमुल हसन शान्तो सिराज की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे। यह पारी की पहली ही गेंद थी।
  • दूसरा : तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर उमेश यादव ने यासिर अली को बोल्ड कर दिया।
  • तीसरा : 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिराज ने लिटन दास को बोल्ड किया।
  • चौथा : 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिराज ने जाकिर हसन को पंत के हाथों कैच कराया
  • पांचवां : 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने शाकिब को कोहली के हाथों कैच कराया।
  • छठा : 33वें ओवर की 5वीं बॉल पर कुलदीप ने नुरुल को गिल के हाथों कैच कराया।
  • सातवां : मुशफिकुर रहीम को कुलदीप ने LBW कर दिया।
  • आठवां : कुलदीप ने तैजुल इस्लाम को क्लीन बोल्ड कर दिया।

भारत का तीनों सेशन में दबदबा

पहला सेशन : भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा
दिन का पहला सेशन भारत के नाम रहा। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने 70 रन जोड़े। हालांकि टीम इंडिया को एक झटका भी लगा, जब श्रेयस अय्यर 82 रन के निजी स्कोर पर इबादत हुसैन का शिकार बने। श्रेयस के आउट होने के बाद अश्विन-कुलदीप ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया।

दूसरा सेशन : भारत ने 56 रन बनाए, 2 विकेट भी मिले
लगातार दूसरा सेशन भारत के नाम रहा। इस सेशन में कुल 93 रन बने और 5 विकेट गिरे। इनमें से 56 रन भारत ने बनाए। उसके 3 पुछल्ले बल्लेबाज आउट हुए। उसके बाद बांग्लादेशी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान टीम के 2 टॉप आर्डर बल्लेबाजों को आउट कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति पर ला दिया। इस सेशन में बांग्लादेश ने 37 रन बनाने में नजमुल हसन शान्तो और यासिर अली के विकेट गंवा दिए। 

तीसरा सेशनभारतीय गेंदबाजों का जलवा
आखिरी सेशन में भारतीय गेंदबाजों का जलवा रहा। इस सेशन में 96 रन बने और 6 विकेट गिरे। इस सेशन में सिराज ने दो और कुलदीप ने चार विकेट झटके।

अब भारतीय पारी...पुजारा, श्रेयस और अश्विन के अर्धशतक
चेतेश्वर पुजारा (90), श्रेयस अय्यर (86) और रविचंद्रन अश्विन (58) की अर्धशतकीय पारियों ने टीम इंडिया का स्कोर 400 पार पहुंचाया। दूसरे दिन भारत ने 278/6 से पारी को आगे बढ़ाया। पहले सेशन में श्रेयस अय्यर 86 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने 58 रन और कुलदीप यादव ने 40 रन बनाए। इन दोनों ने 8वें विकेट की पार्टनरशिप में 92 रन जोड़े।

बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने 4-4 विकेट लिए। इबादत हुसैन और खालिद अहमद को एक-एक विकेट मिले।

पहले दिन का खेल...स्टंप्स तक भारत का स्कोर 278/6 पहले दिन स्टंप्स तक भारत ने 6 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे। उसकी ओर से श्रेयस अय्यर 82 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे थे। बुधवार को अक्षर पटेल (14 रन), चेतेश्वर पुजारा (90), ऋषभ पंत (46 रन), शुभमन गिल (20 रन), कप्तान केएल राहुल (22 रन) और विराट कोहली (1 रन) ने अपने विकेट गंवाए।

ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट...

  • पहला : शुभमन गिल (20) तैजुल इस्लाम की बॉल पर स्वीप कर शॉर्ट लेग की दिशा से सिंगल चुराना चाह रहे थे। बॉल बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर खड़ी हो गई और यासिर ने कैच कर लिया।
  • दूसरा : केएल राहुल (22) बनाकर पवेलियन लौट गए। वे खालिद अहमद की लेंथ बॉल पर बोल्ड हुए। खालिद की बॉल राहुल के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप से टकराई।
  • तीसरा : विराट कोहली तैजुल इस्लाम की बॉल पर LBW हुए। अंपायर ने उंगली उठाई। कोहली ने पुजारा से चर्चा करने के बाद रिव्यू लिया। पर फैसला नहीं बदला।
  • चौथा: ऋषभ पंत को मेहदी हसन मिराज ने बोल्ड कर दिया। पंत अर्धशतक चूक गए।
  • पांचवां : तैजुल इस्लाम ने पैर के सामने बॉल डाली। पुजारा डिफेंस करना चाहते थे। बॉल टर्न होकर विकेट पर जा लगी।
  • छठा : मेहदी हसन ने गुडलेंथ पर बॉल डाली। अक्षर फ्रंट फुट पर डिफेंस करने गए, लेकिन मिस कर गए और बॉल पैड पर लगी।
  • सातवां : श्रेयस अय्यर को इबातद हुसैन ने बोल्ड कर दिया। अय्यर को पहले दिन दो जीवनदान मिले थे।
  • आठवां : मेहदी हसन मिराज की बॉल को आगे निकलकर खेलना चाहते थे। नुरुल हसन ने स्टंपिंग करने में कोई गलती नहीं की।
  • नौवां : कुलदीप यादव को तैजुल इस्लाम ने LBW कर दिया।
  • दसवां : मोहम्मद सिराज को मेहदी हसन मिराज ने मुश्फिकुर रहीम के हाथ कैच कराया।

अब देखिए भारतीय पारी की साझेदारियां

1. अश्विन-कुलदीप : 8वें विकेट के लिए, 92 रन
श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने कुलदीप यादव के साथ आठवें विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। दोनों ने मिलकर टीम इंडिया का स्कोर 350 के पार पहुंचाया।

2. पुजारा-अय्यर : 5वें विकेट के लिए, 149 रन
पुजारा ने श्रेयस अय्यर के साथ 5वें विकेट लिए 149 रनों की पार्टनरशिप की है। पुजारा ने अपना 34वां अर्धशतक बनाया। जबकि श्रेयस अय्यर ने चौथा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया।

3. पंत-पुजारा : चौथा विकेट, 64 रन
ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा ने चौथे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। 48 पर तीन विकेट गंवाने के बाद दोनों ने भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की और 112 रन पहुंचाया।

4. गिल-राहुल: पहला विकेट, 41 रन
भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच 41 रनों की साझेदारी हुई। दोनों आसानी से रन बटोर रहे थे। तभी गिल कैच दे बैठे।

देखिए दोनों देशों की प्लेइंग-11

भारत: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश : जाकिर हसन, नजमुल हसन शान्तो, यासिर अली, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालेद अहमद और इबादत हुसैन।

जीता तो WTC में तीसरे स्थान पर पहुंचेगा भारत
ये टेस्ट मैच जीतने पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के 55.76% पॉइंट्स हो जाएंगे। ऐसे में टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका को पीछे कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। श्रीलंका के इस वक्त 53.33% पॉइंट्स हैं। 75% पॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले और 60% पॉइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर है। मैच हारने और ड्रॉ होने पर भारत चौथे नंबर पर ही रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा