Sunday, September 06, 2026
BREAKING
स्टार्टअप्स को लैब से बाजार तक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण का माध्यम बनना चाहिए: डॉ. जितेंद्र सिंह भारत की स्पेस उड़ान को नई रफ्तार, 2030 तक सालाना 50 लॉन्च का लक्ष्य: पवन गोयनका सात्विक-चिराग ने पहली बार जीता चाइना मास्टर्स का खिताब, फाइनल में चीन की जोड़ी को दी शिकस्त BRICS India 2026: अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के स्वागत के लिए सजी नई दिल्ली, NDMC ने साझा की तैयारियों की भव्य तस्वीर बवानी खेड़ा में CM सैनी ने करोड़ों की 7 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हरियाणा नशे से जंग, रेवाड़ी के संग’ से गूंजा हरियाणा, CM सैनी ने हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी; राव इंद्रजीत फिर रहे दूर अंतिम अल्टीमेटम खत्म: Haryana में सफाई-फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, कल से होगी कार्रवाई भारत की ऐतिहासिक वैश्विक विजय: संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 नवंबर को घोषित हुआ ‘बाल, प्रारंभिक और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: ये सफाई कर्मचारी होंगे पक्के, 60 साल तक सुरक्षित हुई नौकरी... कनाडा और अमेरिका में सिखों की सुरक्षा यकीनी करें सरकारें, एडवोकेट धामी ने जताई चिंता

हरियाणा

बवानी खेड़ा में CM सैनी ने करोड़ों की 7 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हरियाणा

06 सितंबर, 2026 07:14 PM

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के भिवानी के बवानीखेड़ा की अनाज मंडी में विकास संकल्प जनसभा रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने करीब 78 करोड़ रुपए की लागत वाली 7 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

इस मौके पर सीएम सैनी विकास संकल्प रैली में आए बुजुर्गों, माताओं, बहनों और युवा साथियों का अभिनंदन किया। आज यहां सीएम ने लगभग 78 करोड रुपए लागत की 7 परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। इनमें 24 करोड़ 91 लाख रुपए की तीन परियोजनाओं के शिलान्यास, 53 करोड़ 1 लाख की लागत की चार परियोजनाओं के उद्घाटन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की यह रैली बवानी खेड़ा के उज्जवल भविष्य का संकल्प है। 12 वर्षों में बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1446 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत के विकास कार्य करवाए। इस विधानसभा क्षेत्र के लिए 207 घोषणाएं की, जिनमें से 182 घोषणाएं हुई पूरी, शेष पर काम जारी है। NH 148-B निर्माणाधीन, इसके भिवानी हांसी खंड का निर्माण 1322 करोड रुपए की लागत से पूरा हो चुका है, साथ ही NH 709 ए का निर्माण 749 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।

सीएम ने आगे कहा कि मानहेरू बवानी खेड़ा रेलवे लाइन दोहरी करण परियोजना 413 करोड रुपए की लागत से निर्माणाधीन है, सुंदर डिस्ट्रिबूटरी की लाइनिंग का काम 21 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से किया गया। हरियाणा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में हर वर्ग के कल्याण के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650 वें प्रकाश पर्व को पूरे प्रदेश स्तर पर भव्य ढंग से मनाने का निर्णय लिया। हमारी सरकार का लक्ष्य के विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

हम युवाओं के सशक्तिकरण के लिए भी लगातार काम कर रहे हैं। हमारे बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरी देने की नीति की चर्चा पूरे देश में है। हमारे युवा रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बने ऐसा हमारा लक्ष्य है। इसी दिशा में नई हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति 2026 बनाई।

इस दौरान सीएम ने ग्लासगो में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का भी अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकसित भारत संकल्प के लिए नशा मुक्त युवा अभियान चलाया है।

बवानी खेड़ा शहर के नागरिक अस्पताल का नया भवन बनाया जाएगा, जिस पर लगभग 50 करोड़ का आएगा खर्च, रेवाड़ी खेड़ा में 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण करवाया जाएगा, गांव खरक में महिला कॉलेज का जल्द निर्माण करवाया जाएगा, भूमि उपलब्धता पर बवानी खेड़ा में नई सब्जी मंडी का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही ग्राम बलियाली और गांव जमालपुर में ग्राम सचिवालय का निर्माण करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बहुउद्देशीय हाल के निर्माण की भी की घोषणा की। गांव कलिंगा में महाराणा प्रताप कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करवाया जाएगा। गांव मुढाना में भी कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करवाया जाएगा। गांव कलिंगा में जल घर का निर्माण तथा विस्तार करवाया जाएगा जिस पर 24 करोड़ 47 लाख रुपए का आएगा खर्च। भूमि उपलब्धता के आधार पर स्टेडियम का भी निर्माण करवाया जाएगा। बवानी खेड़ा में ई लाइब्रेरी का भी करवाया जाएगा निर्माण जिस पर एक करोड़ की लागत आएगी।

बवानी खेड़ा में महर्षि वाल्मीकि भवन का निर्माण, कस्बे में नगर पालिका कार्यालय के नए भवन का निर्माण और बवानी खेड़ा शहर में महर्षि वाल्मीकि स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा ।

बवानी खेड़ा शहर में महर्षि वाल्मीकि स्टेडियम का करवाया जाएगा निर्माण जिस पर आएगा 15 करोड़ का खर्चा आएगा। मार्केटिंग बोर्ड की 7 किलोमीटर की 13 सड़कों का रखरखाव करवाया जाएगा। बवानी खेड़ा के गाँवों के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने 5 करोड रुपए अलग से देने की घोषणा की।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

नशे से जंग, रेवाड़ी के संग’ से गूंजा हरियाणा, CM सैनी ने हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी; राव इंद्रजीत फिर रहे दूर

नशे से जंग, रेवाड़ी के संग’ से गूंजा हरियाणा, CM सैनी ने हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी; राव इंद्रजीत फिर रहे दूर

अंतिम अल्टीमेटम खत्म: Haryana में सफाई-फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, कल से होगी कार्रवाई

अंतिम अल्टीमेटम खत्म: Haryana में सफाई-फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, कल से होगी कार्रवाई

भारत की ऐतिहासिक वैश्विक विजय: संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 नवंबर को घोषित हुआ ‘बाल, प्रारंभिक और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’

भारत की ऐतिहासिक वैश्विक विजय: संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 नवंबर को घोषित हुआ ‘बाल, प्रारंभिक और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: ये सफाई कर्मचारी होंगे पक्के, 60 साल तक सुरक्षित हुई नौकरी...

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: ये सफाई कर्मचारी होंगे पक्के, 60 साल तक सुरक्षित हुई नौकरी...

पंचकूला में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस, भूपेंद्र यादव बोले- गिद्धों का संरक्षण पूरे इकोसिस्टम के लिए जरूरी

पंचकूला में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस, भूपेंद्र यादव बोले- गिद्धों का संरक्षण पूरे इकोसिस्टम के लिए जरूरी

मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता

मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता

शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित

शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित

बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा

बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा

आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश'

आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश'

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी