Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

बल्लेबाजी के शिखर पर सूर्यकुमार:टी-20 रैंकिंग में PAK के रिजवान को पछाड़ा, दोनों में 21 पॉइंट का फासला

02 नवंबर, 2022 04:02 PM

भारत के सूर्य कुमार यादव दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बन गए हैं। वे ICC की टी-20 रैंकिंग में टॉप पर आ गए हैं। सूर्या ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को जारी रैकिंग में सूर्यकुमार को पिछले मैच के अर्धशतक का फायदा मिला और उनके 863 अंक हो गए। यह अर्धशतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ आया था।

पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 842 अंक लेकर दूसरे नंबर पर हैं। दोनों के बीच 21 रेटिंग पॉइंट का डिफरेंस हैं। यानी सूर्या रिजवान से 21 पॉइंट्स ऊपर हैं। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे 792 पॉइंट के साथ तीसरे, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 780 पॉइंट के साथ चौथे और साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम 767 रेटिंग पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

नंबर-10 पर विराट कोहली
विराट कोहली भी 638 पॉइंट के साथ ICC रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं। विराट इस टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान शानदार फॉर्म में हैं। अब तक खेले गए 4 मैचों में वह 3 फिफ्टी समेत 220 रन बना चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 44 बॉल पर 64 रन बनाए। इस पारी के साथ वे इस टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

1013 दिनों तक नंबर-1 थे कोहली
टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचने वाले सूर्यकुमार यादव ओवरऑल 23वें और भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं। सूर्या के अलावा कोहली भी भारत से नंबर-1 पर रह चुके हैं। वे सितंबर 2014 से दिसंबर 2017 तक 1013 दिनों तक लगातार पहले स्थान पर थे।

सूर्या की वर्ल्ड कप में 2 फिफ्टी
इस टी-20 वर्ल्ड कप के 4 मैचों में सूर्या का बेहतरीन फॉर्म जारी है। पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में जल्द आउट होने के बाद सूर्या ने नीदरलैंड के खिलाफ 25 गेंद में 51 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल हालात में 68 रन बनाए। बांग्लादेश के खिलाफ 16 गेंद पर 30 रन बनाए। इस तरह 4 मैच में 164 रन बनाए हैं। ।

2022 में 960 रन
मार्च 2021 में भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से सूर्यकुमार यादव का बल्ला लगातार बोला है। इस साल 27 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 183.90 की स्ट्राइक रेट से 960 रन बनाए हैं। इनमें 8 हाफ सेंचुरी और इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन की पारी भी शामिल है।

177 के स्ट्राइक रेट से बनाते हैं रन
डेब्यू के बाद से सूर्या ने टी-20 इंटरनेशनल में 38 मैच खेले। इनमें उन्होंने 177.31 के स्ट्राइक रेट से 1204 रन बनाए हैं। इनमें 11 फिफ्टी और एक सेंचुरी शामिल है। टीम इंडिया में आने से पहले उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में खुद को साबित किया। IPL में 136.78 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं।

IPL में बनाई पहचान
IPL 2012 में सूर्या को मुंबई इंडियंस टीम ने खरीदा था। सूर्या अपने पहले मैच में 0 पर आउट हो गए। इसके बाद पूरे सीजन कोई और मैच नहीं मिला। 2013 में उन्होंने IPL नहीं खेला। 2014 से 2017 तक भी वो कुछ खास नहीं कर पाए थे।

फिर 2018, 2019 और 2020 में उनके खेल में मानो चमत्कार सा हो गया। इन तीन साल में सूर्या ने 512, 424 और 480 रन बना दिए। 2018 के IPL में वो सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने। तब MI ने उन्हें 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा