Friday, July 10, 2026
BREAKING
टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’ वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट 'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला

राष्ट्रीय

बजट से पहले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का संदेश, वित्त मंत्री संग तस्वीर साझा कर बोले- ‘टीम असम तैयार’

10 जुलाई, 2026 02:31 PM

असम विधानसभा के 16वें कार्यकाल के बजट सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को राज्य का वर्ष 2026-27 का पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री जयंत मल्लबरुवा मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट विधानसभा में प्रस्तुत करेंगे। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फोटो साझा की है, जिसमें वो असम के वित्त मंत्री जयंत मल्ल बरुवा और अधिकारियों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। जिसमें , उन्होंने लिखा है कि टीम असम, असम बजट 2026 पेश करने के लिए तैयार है। इस बजट पर आम जनता, उद्योग जगत, किसानों और युवाओं की खास नजर रहेगी क्योंकि इससे सरकार की आगामी आर्थिक और विकास संबंधी प्राथमिकताओं की स्पष्ट रूपरेखा सामने आएगी।

वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने केवल वोट-ऑन-अकाउंट पेश किया था। अब लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए मजबूत जनादेश मिलने के बाद सरकार के पास अपना व्यापक वित्तीय विजन पेश करने का अवसर है। माना जा रहा है कि बजट में असम को पूर्वोत्तर भारत के औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं।

इसके साथ ही बजट में औद्योगिक विकास पर प्रमुख फोकस रहने की संभावना है। हाल के वर्षों में असम ने सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, नवीकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स और पेट्रोकेमिकल्स जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश आकर्षित किए हैं। ऐसे में सरकार इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए नई प्रोत्साहन योजनाओं, बेहतर बुनियादी ढांचे और कारोबार को आसान बनाने वाले सुधारों की घोषणा कर सकती है।

रोजगार सृजन को भी बजट में विशेष महत्व मिलने की उम्मीद है। सरकार कौशल विकास कार्यक्रमों, उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाओं और रोजगार आधारित प्रोत्साहनों के जरिए युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने पर जोर दे सकती है। इसके साथ ही पारंपरिक उद्योगों, विशेषकर हैंडलूम और हस्तशिल्प क्षेत्र को वित्तीय सहायता, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी नई पहल की संभावना है।

कृषि क्षेत्र के लिए सिंचाई, कृषि मशीनीकरण, फसल विविधीकरण, मूल्य संवर्धन और बाजार संपर्क बढ़ाने से जुड़ी योजनाओं की घोषणा की जा सकती है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त प्रावधान कर सकती है। वहीं, महिलाओं, विद्यार्थियों, किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए संचालित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) आधारित कल्याणकारी योजनाओं को और मजबूत किए जाने की भी संभावना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ

'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ

सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग

सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग

अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम

अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम

थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी

थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी

चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला

चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला

वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस: स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा ही भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला

वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस: स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा ही भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला

IVF क्लीनिकों को लेकर बड़ा फैसला, NCW ने कानूनों की समीक्षा के लिए पैनल का किया गठन

IVF क्लीनिकों को लेकर बड़ा फैसला, NCW ने कानूनों की समीक्षा के लिए पैनल का किया गठन

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बताया मजबूत भारत का अहम स्तंभ

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बताया मजबूत भारत का अहम स्तंभ

भारत-चीन सहयोग को नई गति देने पर जोर, राजदूत विक्रम दोरैस्वामी की क्वानझोउ में अहम बैठक

भारत-चीन सहयोग को नई गति देने पर जोर, राजदूत विक्रम दोरैस्वामी की क्वानझोउ में अहम बैठक

आईटीएडीसी बनेंगे वस्त्र उद्यमियों और एमएसएमई के लिए वन-स्टॉप केंद्र, गिरिराज सिंह ने प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की

आईटीएडीसी बनेंगे वस्त्र उद्यमियों और एमएसएमई के लिए वन-स्टॉप केंद्र, गिरिराज सिंह ने प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की