Sunday, June 28, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

हरियाणा

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

07 मई, 2026 07:27 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने फिर पंजाब के बम धमाकों के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान के ब्यान पर कडी भर्त्सना व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘शराब पीकर काम करने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री का यह गैर-जिम्मेदाराना ब्यान है क्योंकि भगवन्त मान पूरी तरह से सत्ता और शराब के नशे में मदहोश हो गए हैं और गैर-जिम्मेदाराना ब्यान के लिए उन्हें अपनी सीट से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके अलावा, विज ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेन्दू अधिकारी के पीए की हत्या के संबंध में कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह गुण्डाराज मचाने वाले लोगों का भूत उतार देंगें और वहां पर शांति कायम कर देंगें। विज मीडिया कर्मियों द्वारा फिर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान द्वारा बम धमाकों के पीछे भाजपा का हाथ होने के संबंध में दिए गए ब्यान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।


गैर-जिम्मेदाराना ब्यान के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान को इस्तीफा देना चाहिए- विज
उन्होंने कहा कि भगवन्त मान मुख्यमंत्री के साथ-साथ गृह मंत्री है, और कह रहे है कि इसमें भारतीय जनता पार्टी का हाथ है। इसलिए वे इस बार को सिद्ध करें, अगर वे सिद्ध नहीं करते हैं तो गैर-जिम्मेदाराना ब्यान देने के कारण उन्हें अपनी सीट से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
4 मई को बंगाल के लोगों ने गुण्डाराज को खत्म करने का काम किया- विज
गत रात्रि पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेन्दू अधिकारी के पीए की हत्या के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब श्री विज ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने गत 4 मई को बंगाल का गुण्डाराज खत्म करने का काम किया है और वहां की जनता ने 4 मई को भोग डाल दिया है और गुण्डाराज को खत्म कर दिया है। श्री विज ने कहा कि अब उस गुण्डाराज से जुडे हुए लोग उसी दिन से वहां पर आंतक मचाए हुए हैं।
गृह मंत्री अमित शाह जी बंगाल में गुण्डाराजं का भूत उतार देंगें, और वहां पर शांति कर देंगें’- विज
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ‘‘हम तो कह रहे थे कि बंगाल का यह पहला चुनाव है जिसमें किसी की मृत्यु नहीं हुई लेकिन चुनाव के बाद भी यह दिन देखने पड रहे हैं’’। उन्होंने कहा कि ‘‘चिंता करने की जरूरत नही है, ऐसे लोगों का भूत उतारने के लिए हमारे पास हमारे गृह मंत्री अमित शाह जी है और उन्होंने पहले भी ऐसे लोगों का भूत उतारा है और वहां पर शांति कर देंगें और कोई सिर भी नहीं उठाएगा’’।


संविधान निर्माताओं ने त्यागपत्र ने देने वाले राजनीतिज्ञ को हटाने का प्रावधान किया हुआ है- विज
ममता बैनर्जी द्वारा सीएम पद न छोडे जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘प्रजातंत्र का तकाजा यह है कि हार को स्वीकार कर लेना चाहिए, लेकिन ममता बैनर्जी कहती है कि मैं त्यागपत्र नहीं दूंगी’’। उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान निर्माताओं को इस बात का ज्ञान था कि भविष्य में ऐसे भी राजनीतिज्ञ आ सकते है, जो अपने पद से त्यागपत्र न दें। इसलिए हमारे संविधान निर्माताओं ने त्यागपत्र न देने वाले को हटाने का प्रावधान भी किया हुआ है।


ममता बैनर्जी रफडबाज महिला, बेवजह रफड डाल रही- विज
उन्होंने ममता बैनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘यह सबको पता है कि यह रफडबाज महिला है, और कोई न कोई रफड डालकर रखती है। जब तक ममता बैनर्जी का शासन रहा, तब भी ममता बैनर्जी ने रफड डालकर रखा, और अब भी यह बेवजह से रफड डाल रही है जबकि कानून के मुताबिक चलना चाहिए। जहां तक कोर्ट में जाने की बात ममता बैनर्जी कहती है तो यह हर व्यक्ति को अधिकार है इस पर हमें कोई ऐतराज नहीं है’’।


आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को सबक, अब सदियों तक उठने की हिम्मत नहीं कर सकेगा- विज
आपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि आज स्वाभिमान का दिन है, आज राष्ट्र के प्रति समर्पण का दिन है, आज आक्रोश का दिन है, भारत की शक्ति और सोच का दिन है। उन्होंने कहा कि आंतकवादी घटनाएं पहले भी होती थी, परंतु पूर्व की सरकारें उनको श्रद्धाजंलि देकर अपने डाªईंग रूम में चली जाती थी और इतिश्री कर देती थी कि हमारा दायित्व पूरा हो गया। लेकिन शेरदिल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उस परम्परा को बदला है, अगर छेडोगे तो छोडेंगें नहीं। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया, कि शायद अब वह सदियों तक उठने की हिम्मत नहीं कर सकेगा और यह पैगाम है कि हिन्दूस्तान की तरफ कोई भी आंख उठाकर मत देखें।


हिन्दूस्तान में रहना है तो वंदेमातरम गाना होगा - विज
एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान का वंदे मातरम को लेकर विवादित बयान दिया है जिसमें- वंदे मातरम का सम्मान, लेकिन इसकी कुछ पंक्तियां इस्लाम में हराम है। इसलिए वंदे मातरम नही बोलूंगा...देखते है सरकार इसके लिए फाँसी देती है या उम्रकैद,--ब्यान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘वंदे मातरम हमारा राष्ट्रीय गीत है, और राष्ट्रीय गीत का वहीं सम्मान है जो राष्ट्रगान का है। राष्ट्रीय गीत का अपमान करने वाले की वहीं सजा है जो राष्ट्रगान का अपमान करने वाले की है। हिन्दूस्तान में रहना है तो वंदेमातरम गाना होगा’’।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह