Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

दुनिया

फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, G7 बैठक से लेकर ट्रंप से मुलाकात तक; एजेंडे में क्या-क्या

14 जून, 2026 11:22 AM

PM Modi in France: प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं। यहां पर वह फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह जी-7 बैठक में हिस्सा लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, G7 बैठक से लेकर ट्रंप से मुलाकात तक; एजेंडे में क्या-क्या PM Modi in France: प्रधानमंत्री नरेंद्र जी-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंच चुके हैं। 6 दिनों के विदेशी दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी रविवार को नीस पहुंचे हैं। यहां पर वह भारत इनोवेट्स 2026 का उद्घाटन करेंगे और कई सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे। फ्रांस में लैंड होते ही प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। फ्रांस में भारतीय समुदाय ने बेहतरीन प्रदर्शनी और बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनका स्वागत किया।


फ्रांस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, "मैं अभी-अभी नीस पहुंचा हूं। नीस के अलावा फ्रांस की इस यात्रा में एवियन और पेरिस में होने वाले कार्यक्रमों में भी हिस्सा लूंगा। यह यात्रा द्विपक्षीय और कई बड़ी बैठकों का जरिया बनेगी। इन बैठकों का उद्देश्य भारत और उसके प्रमुख विकास साझेदारों के बीच मित्रता के संबंधों को और मजबूत करना है।"


प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा योजना के बारे में आगे जानकारी देते हुए कहा, "मैं कल फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैंक्रों ने मिलने के लिए भारत इनोवेट्स में उपस्थित रहने के लिए उत्सुक हूं।"

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग एक हफ्ते के विदेशी दौरे पर गए हैं। यहां पर वह फ्रांस में कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह स्लोवाकिया की यात्रा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। आइए जानते हैं पीएम मोदी की इस यात्रा के बड़े चरण क्या-क्या होंगे...

भारत इनोवेट्स का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी रविवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैंक्रों के साथ संयुक्त रूप से भारत इनोवेट्स 2026 कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। इस सम्मेलन में 120 भारतीय इनोवेटर्स, 500 से अधिक निवेशक और कई सीईओ और लगभग 15 उच्च शिक्षा संस्थान हिस्सा लेंगे। बता दें, भारत इनोवेट्स का यह पहला सीजन है यह नीस में दुनिया भर के निवेशकों के समक्ष भारत के स्टार्टअप्स को प्रदर्शित करेगा। इससे भारतीय उद्यमियों को बड़े स्तर पर फायदा होगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ व्यापारिक मामलों के मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल होंगे।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक
भारत इनोवेट्स के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के बीच में द्विपक्षीय वार्ता होगी। रविवार को होने वाली इस बैठक में दोनों नेता 'स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप' को और बड़े स्तर पर पहुंचाने के लिए चर्चा करेंगे। इसके अलावा एनर्जी, एआई इनोवेशन, सिक्योरिटी को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

G-7 समिट में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित होने वाली जी-7 मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। भारत को पिछले कई सालों से लगातार जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाता रहा है। इस बार भारत के साथ में ब्राजील, मिस्त्र, केन्या और दक्षिण कोरिया इसमें हिस्सा ले रहे हैं। जी-7 देशों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चर्चा करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत