Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

फ्रांसिसी कप्तान ह्यूगो लोरिस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया:कतर फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना से मिली थी हार

10 जनवरी, 2023 08:20 PM

फ्रांस फुटबॉल टीम के कप्तान ह्यूगो लोरिस ने सोमवार को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। 36 साल के लोरिस 16 साल तक फ्रेंच टीम के साथ जुड़े रहे। उन्होंने 2018 में विश्व कप और 2020-21 में नेशंस लीग जीता। लोरिस ने नवंबर 2008 में 21 साल की उम्र में उरुग्वे के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

वह वर्ल्ड कप में फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने लिलियन थुरम के 142 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था। पिछले फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में उतरने के साथ ही लोरिस ने फ्रांस के लिए 145वां मैच खेला।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल तक पहुंचा था फ्रांस
लोरिस की कप्तानी में पिछले साल कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की टीम फाइनल में पहुंची। हालांकि, फाइनल में उसे पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में एक्स्ट्रा टाइम तक दोनों टीमों ने 3-3 गोल करके बराबरी हासिल की थी। पेनल्टी शूट आउट में अर्जेंटीना 4 गोल करने में सफल हुई, जबकि फ्रांस की टीम 2 ही गोल कर पाई। इस तरह फ्रांस को 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

लगातार दो वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाले चौथे कप्तान
लोरिस ने अपनी कप्तानी में फ्रांस को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया। वह दुनिया के चौथे कप्तान रहे जिसने यह कारनामा किया। लोरिस की कप्तानी में 2018 वर्ल्ड कप में फ्रांस विजेता रही, जबकि 2022 वर्ल्ड कप में रनरअप रही।

इससे पहले जर्मनी के कप्तान कार्ल हींज रुमेनिगे ने अपनी टीम को 1982 और 1986 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया था। हालांकि, उनकी टीम को दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा। वहीं डिएगो मारोडोना भी अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में 1986 और 1990 के फाइनल तक ले गए थे। 1986 में अर्जेंटीना ने खिताब अपने नाम किया, जबकि 1990 में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर