Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार महिला रेफरी:जर्मनी V/S कोस्टा रिका मैच की जिम्मेदारी संभालेंगी स्टेफनी फ्रापार्ट, मैच की सभी रेफरी महिलाएं

30 नवंबर, 2022 06:43 PM

फीफा वर्ल्ड कप में शुक्रवार यानी 2 दिसंबर को पहली बार महिला रेफरी देखने को मिलेगी। फ्रांस की स्टेफनी फ्रापार्ट जर्मनी और कोस्टा रिका के बीच होने वाले ग्रुप-E मैच में फील्ड रेफरी की जिम्मेदारी संभालेंगी। फ्रापार्ट के साथ अस्सिटेंट रेफरी के तौर पर दो और महिला रेफरी रहेंगी। इनका नाम नुइजा बैक और केरेन डियाज उनका साथ देगी।

फ्रापार्ट बनी थी फ्रेंच लीग की पहली महिला रेफरी
38 साल की फ्रापार्ट 2019 में फ्रांस की लीग-1 में रेफरी बनी थी। मेसी, नेमार और एमबापपे इसी लीग की टीम PSG के लिए क्लब फुटबॉल खेलते है। 2019 में भी फ्रापार्ट विमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में रेफरी थी।फ्रापार्ट 2019 UEFA सुपर कप के फाइनल मैच के रेफरी पैनल में थी, साथ ही 2020 चैंपियंस लीग में भी वे असिस्टेंट रेफरी रही।

जेंडर नहीं योग्यता जरूरी - फ्रापार्ट
फीफा वर्ल्ड कप में चुने जाने के बाद फ्रापार्ट ने कहा था कि, “मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई। अब सिलेक्शन जेंडर के आधार पर नहीं बल्कि योग्यता के आधार पर होता है। फीफा वर्ल्ड कप में महिला रेफरी को बुलाकर दुनिया में मजबूत संदेश पहुंचा रहा है।”

लगातार तीन साल रेफरी ऑफ द ईयर
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल हिस्ट्री & स्टेटिस्टिक्स (IFFHS) की तरफ से फ्रापार्ट को 2019, 2020 और 2021 में बेस्ट रेफरी ऑफ द ईयर मिला।

जर्मनी को आगे जाने के लिए जीतना जरूरी
ग्रुप-E में स्पेन, जापान, जर्मनी और कोस्टा रिका है। जहां स्पेन एक जीत और एक ड्रॉ के साथ 4 अंक हासिल कर चुका है और अपने ग्रुप के टॉप पर है। वहीं, जर्मनी सिर्फ 1 पॉइंट के साथ आखिरी पायदान पर है। जापान 3 अंक के साथ दूसरे और कोस्टा रिका इतने ही अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। बेहतर गोल डिफरेंस के की वजह से जापान कोस्टा रिका से आगे है।

पिछले हफ्ते स्पेन के खिलाफ मैच में ड्रॉ खेलने की वजह से जर्मनी के लिए आगे जाने की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उसे आगे जाने के लिए कोस्टा रिका के खिलाफ अपना अगला मैच किसी भी हाल में बड़े अंतर से जीतना होगा। साथ ही जर्मनी की टीम दुआ करेगी कि स्पेन जापान को हरा दे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर