Friday, July 10, 2026
BREAKING
टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’ वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट 'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला

खेल

फिट रहने के लिए शुरू की कबड्डी, आज पीकेएल स्टार हैं विनय कुमार

28 अक्टूबर, 2025 08:42 AM

नई दिल्ली : भारत के प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी विनय कुमार तेवथिया ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में अपने शानदार प्रदर्शन से पहचान बनाई है। इस खिलाड़ी को उनकी तेजी, फुर्ती, सटीक टैकलिंग और रेडिंग के लिए पहचाना जाता है। हरियाणा स्टीलर्स के इस स्टार खिलाड़ी ने कई मुकाबलों में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह पीकेएल सीजन 11 के विजेता भी रहे हैं।

5 जुलाई 1999 को बागपत के निरोजपुर गांव में जन्मे विनय के आस-पास कबड्डी का माहौल था। उन्हें खुद भी इस खेल में दिलचस्पी थी।

बेटे की रुचि को देखते हुए परिवार ने भी उन पर अपनी मर्जी नहीं थोपी। विनय पर किसी भी चीज का दबाव नहीं डाला गया। परिवार ने स्पष्ट तौर पर कह दिया कि वो करियर को जिस दिशा में चाहें, ले जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

परिवार विनय से कहता कि वो जिस भी काम को करें, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दें। परिवार को अपने लाल पर पूरा विश्वास था।

जब विनय कुमार छठी कक्षा में थे, तो किसी ने उन्हें कबड्डी खेलना शुरू करने के लिए कहा। विनय को बताया गया कि इस खेल के जरिए वह खुद को फिट रख सकते हैं। विनय इस शख्स को अपने बड़े भाई के समान मानते थे, इसलिए उनकी बात पर यकीन था। इसी शख्स ने विनय को कबड्डी की बारीकियों के बारे में बताया।

विनय कुमार ने जूनियर स्तर पर कबड्डी में अपना जलवा दिखाया। उन्होंने तीन जूनियर नेशनल खेले। इसके बाद दो सीनियर नेशनल में हिस्सा लिया। फेडरेशन कप भी खेला।

नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट विनय ने साल 2019 में अपना प्रोफेशनल करियर शुरू किया। वह सीजन-7 में हरियाणा स्टीलर्स से जुड़े। इस टीम के साथ जुड़ने के बाद विनय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जब विनय ने खेलना शुरू किया था, उस समय राकेश कुमार और अनूप कुमार उनके आदर्श थे।

विनय का मानना है कि अगर हम फिट हैं, तो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। अगर हम फिटनेस पर ध्यान नहीं देंगे, तो हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहेगा।

दाल बाटी चूरमा के शौकीन विनय का मानना है कि अगर खिलाड़ी फिट रहने के लिए अच्छी ट्रेनिंग कर रहा है, तो पोषण भी उतना ही जरूरी है। डाइट में वो चीजें बहुत अहम हैं, जो फिटनेस के लिए जरूरी हैं।

उनका मानना है कि सफल खिलाड़ी बनने के लिए निरंतरता जरूरी है। एक ही बार में अपने लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता। उसके लिए बार-बार प्रयास करना जरूरी है।

विनय कुमार का कहना है कि हम गलतियां करते हैं। कई बार असफल होते हैं, लेकिन हमें यह समझना चाहिए कि हम कहां गलती कर रहे हैं और कहां सुधार कर सकते हैं? कैसे इसे बेहतर बनाया जा सकता है?

इसके लिए अपने कोच, सीनियर खिलाड़ी या जूनियर खिलाड़ी से सलाह लेना जरूरी है। साथी खिलाड़ियों से अपनी गलतियों के बारे में पूछना चाहिए। ये भी जानना चाहिए कि कहां सुधार किया जा सकता है।

विनय कुमार ने बचपन में ही कबड्डी में अपना करियर बनाने की ठान ली थी। उनके मुताबिक, आपको यह पता होना चाहिए कि आपके लिए सबसे जरूरी क्या है। जब आपको यह समझ में आ जाए कि आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या है, तो आपको उसी पर काम करना चाहिए। यही सफल होने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी