हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की करनाल इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, करनाल कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर कश्मीरी लाल को 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने करीब 15 माह पहले द करन डेयरी कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग लिमिटेड, करनाल में स्थित एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट का उसके नाम पर ट्रांसफर करने के बदले इंस्पेक्टर कश्मीरी लाल ने 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा 4,000 रुपये में तय हुआ। शिकायत का सत्यापन करने के बाद सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी इंस्पेक्टर को कार्यालय परिसर में ही शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाना, करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा-7 के तहत एफआईआर संख्या 16, दिनांक 23 जुलाई 2026 दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।