Friday, July 03, 2026
BREAKING
फीफा वर्ल्ड कप में बना इतिहास, 519 मिनट तक इस गोलकीपर ने नहीं खाया गोल; टूटा 36 साल पुराना रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी को अभी और करना पड़ेगा इंतजार! अगर खेले तो टीम इंडिया के लिए खड़ी हो जाएगी समस्या साउथ अफ्रीका को क्यों मिली T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में हार? कप्तान ने बताई हर एक बात आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में हर सुबह लें ये 1 ड्रिंक, रहेंगे ज्यादा फ्रेश राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार? एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल दिल्ली में इस जगह बनेगा फायर सर्विस का पहला परमाणुरोधी केंद्र, क्या होगी खासियत

राष्ट्रीय

प्रयागराज: माघ मेले में फिर लगी आग, 2 टेंट पूरी तरह जलकर खाक, 24 घंटे में दूसरी घटना

14 जनवरी, 2026 07:56 PM

प्रयागराज में माघ मेले के दौरान एक बार फिर आग लगने की घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को मेला क्षेत्र के सेक्टर-4 में संगम लोअर इलाके में बने शिविरों में अचानक आग लग गई। इस हादसे में छोटे-बड़े ब्रह्माश्रम के 10 से ज्यादा टेंट आग की चपेट में आ गए, जिनमें से दो टेंट पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा नुकसान

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने की वजह अब तक साफ नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन और मेला आयोजन समिति आग की इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ाने की तैयारी में जुट गई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य पूरी तरह से सुचारू रखा गया।

24 घंटे में दूसरी बार लगी आग

गौर करने वाली बात यह है कि माघ मेले में बीते 24 घंटे के भीतर आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मंगलवार शाम सेक्टर-5 स्थित नारायण शुक्ला धाम शिविर में आग लग गई थी। उस हादसे में 15 टेंट और 20 दुकानें जलकर राख हो गई थीं। अफरा-तफरी के बीच करीब 50 कल्पवासियों को पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया था।

उस समय दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था और आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी गई थी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

दिल्ली में इस जगह बनेगा फायर सर्विस का पहला परमाणुरोधी केंद्र, क्या होगी खासियत

दिल्ली में इस जगह बनेगा फायर सर्विस का पहला परमाणुरोधी केंद्र, क्या होगी खासियत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, इंस्टा वीडियो में अश्लील शब्द बोले गए; FIR दर्ज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, इंस्टा वीडियो में अश्लील शब्द बोले गए; FIR दर्ज

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर