Thursday, October 01, 2026
BREAKING
• 3-4 अक्टूबर को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी • हरियाणा के जीएसटी राजस्व में सितंबर माह में 14 प्रतिशत की वृद्धि • अमित शाह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं; पंजाब से खत्म होगा नशा : सतीश पुनिया • पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा : रणबीर गंगवा • श्रीमद् भागवत कथा आत्मा के परम कल्याण और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : नायब सिंह सैनी • प्रधानमंत्री मोदी 3 अक्टूबर को दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी और भाजपा विधायकों से करेंगे मुलाकात • 9 हजार रुपये रिश्वत लेते डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार • डेराबस्सी में खनन विभाग और प्रशासन की अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई तेज • ए आई एम एस मोहाली द्वारा सनेटा स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में ‘पोषण मेला-2026’ का आयोजन

हरियाणा

प्रधानमंत्री मोदी 3 अक्टूबर को दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी और भाजपा विधायकों से करेंगे मुलाकात

01 अक्टूबर, 2026 08:32 PM

हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्य भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता सहित हरियाणा के सभी भाजपा विधायक 3 अक्टूबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री सैनी और हरियाणा भाजपा की अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के साथ-साथ राज्य के सभी पार्टी विधायकों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के साथ इस बातचीत से पार्टी नेतृत्व को हरियाणा के विधायकों से राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर प्रतिक्रिया लेने और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए भाजपा की तैयारियों पर चर्चा करने का अवसर मिलने की भी संभावना है। यह बैठक शनिवार शाम को होगी। इसमें हरियाणा और पड़ोसी राज्यों से संबंधित प्रमुख राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले की तैयारियों और राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष के नैरेटिव पर भी चर्चा हो सकती है।

सूत्रों ने कहा कि भाजपा चुनावी राज्यों में अपनी संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी रणनीति की समीक्षा कर रही है। पार्टी नेतृत्व इस बात पर भी चर्चा कर सकता है कि एसआईआर पर विपक्ष के आरोपों और उनके कैंपेन का जवाब राज्य स्तर पर कैसे दिया जाए।
गौरतलब है कि विपक्षी 'इंडिया ब्लॉक'एसआईआर मुद्दे पर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किए जा रहे आक्रामक रवैया अपना रहा है। बुधवार को दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक हुईं, जिसमें 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक अलग-अलग स्तर पर प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई।

उधर, पंजाब में जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां भाजपा ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। अभी विधानसभा चुनाव से पहले ड्रग्स की समस्या भाजपा के मुख्य चुनावी मुद्दों में से एक बनकर उभरी है। भाजपा राज्य में ड्रग्स की समस्या और खराब कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमलावर है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा के जीएसटी राजस्व में सितंबर माह में 14 प्रतिशत की वृद्धि

हरियाणा के जीएसटी राजस्व में सितंबर माह में 14 प्रतिशत की वृद्धि

अमित शाह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं; पंजाब से खत्म होगा नशा : सतीश पुनिया

अमित शाह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं; पंजाब से खत्म होगा नशा : सतीश पुनिया

पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा : रणबीर गंगवा

पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा : रणबीर गंगवा

श्रीमद् भागवत कथा आत्मा के परम कल्याण और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : नायब सिंह सैनी

श्रीमद् भागवत कथा आत्मा के परम कल्याण और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : नायब सिंह सैनी

9 हजार रुपये रिश्वत लेते डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

9 हजार रुपये रिश्वत लेते डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

किसानों को अनाज मंडी में रात को भी उपलब्ध होगा भोजन : अनिल विज

किसानों को अनाज मंडी में रात को भी उपलब्ध होगा भोजन : अनिल विज

जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : श्रुति चौधरी

जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : श्रुति चौधरी

टैक्स की दरें बढ़ाकर नहीं बल्कि टैक्स का आधार बढ़ाकर मजबूत करेंगे हरियाणा की राजस्व व्यवस्था : नायब सिंह सैनी

टैक्स की दरें बढ़ाकर नहीं बल्कि टैक्स का आधार बढ़ाकर मजबूत करेंगे हरियाणा की राजस्व व्यवस्था : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार ब्लड डोनेशन वैन की मदद लेगी - आरती सिंह राव

हरियाणाः सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार ब्लड डोनेशन वैन की मदद लेगी - आरती सिंह राव

SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता और हर मतदाता को पूरा अवसर मिले : राव नरेंद्र सिंह

SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता और हर मतदाता को पूरा अवसर मिले : राव नरेंद्र सिंह