Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं ‘बिन्तांग आदिपूर्णा’ सम्मान से सम्मानित किए जाने पर पीएम मोदी ने कहा-यह पुरस्कार इंडोनेशिया के लोगों के स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक EPFO से पैसा निकालने वालों के लिए बड़ी खबर! अगले 2 हफ्ते तक हो सकती है देरी भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी मैक्रों की सुरक्षा में बड़ी चूक! एक के बाद एक धमा*कों से दहला सीरिया, होटल के पास ब्ला*स्ट सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी इंडोनेशिया के इस शहर में IIM खोलेगा भारत, PM मोदी के दौरे पर हुए और क्या-क्या समझौते?

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर बोले श्रमयोगी, 'कई राज्यों के लोगों के साथ मिलकर मनाते हैं त्योहार'

17 अगस्त, 2025 08:53 PM

नई दिल्ली; नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 11 हजार करोड़ रुपए की हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) का निर्माण करने वाले श्रमयोगियों से मुलाकात कर बातचीत भी की।

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रमयोगी से पूछा कि आप यहां कितने साल से काम कर रहे हैं और पहले और आज के काम के अनुभव में क्या अंतर है? इस पर श्रमयोगी ने कहा कि मैं यहां पिछले 5 साल से हूं। पहले हम लोग मैनुअली काम करते थे, जिससे ज्यादा समय लगता था, लेकिन अब कुछ नई मशीनरी आ गई है, जिससे काम आसान हो गया।

पीएम मोदी ने पूछा कि आपने उत्तर प्रदेश के सिवाय कितने लोगों से दोस्ती बनाई? इस पर अन्य श्रमयोगी ने जवाब दिया कि यहां कई राज्यों के लोग आए हैं। उनके साथ बैठकर एक साथ त्योहार मनाते हैं। हम लोगों ने साथ में जन्माष्टमी भी मनाई थी।

उन्होंने एक अन्य श्रमयोगी से पूछा कि आप कितने पढ़े-लिखे हो और यहां क्या करते हो? इस पर श्रमयोगी बृजेश कुमार ने कहा कि मैं बिहार के सिवान का रहने वाला हूं और यहां पिछले 6 साल से काम कर रहा हूं। मैं ग्रेजुएट हूं और यहां लेबर मैनेजमेंट का काम देखता हूं। हमें इस प्रोजेक्ट से बहुत कुछ सीखने को मिला।

प्रधानमंत्री ने पूछा कि घरवाले से बात करते हैं?

इस पर अन्य श्रमयोगी ने कहा कि मैंने चेन्नई में तीन साल और अब यहां काम किया। अब डिजिटल जमाना है तो रोजाना वीडियो कॉल के जरिए घरवालों से बात हो जाती है और बहुत अच्छा लगता है।

प्रधानमंत्री ने पूछा कि घर कब जाते हो? तो, श्रमयोगी ने कहा कि त्योहारों में घर जाता हूं। अब छठ पूजा में जाऊंगा।

इस दौरान एक श्रमयोगी ने कहा कि मैं बिहार के मधुबनी का रहने वाला हूं तो इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मधुबनी के लोग बहुत मीठा बोलते हैं। प्रधानमंत्री के कोविड काल के सवाल पर श्रमयोगी ने कहा कि कोविड के समय हमें यहीं पर बुला लिया गया था। मास्क और भोजन के साथ पूरा वेतन भी मिला था। यह हम लोगों का सौभाग्य है कि इस प्रोजेक्ट में काम करने और आपसे बात करने का मौका मिला।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब लोग इस सुविधा का उपयोग करते हैं तो उनका कितना समय बचता है। टाइम इज मनी, सबसे ज्यादा कीमती समय होता है। आप लोगों के कारण सिर्फ लोगों की गाड़ी ही नहीं, बल्कि देश की गाड़ी भी तेज चलती है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन