Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

दुनिया

प्रधानमंत्री मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का समापन, न्यूजीलैंड के लिए हुए रवाना

10 जुलाई, 2026 02:23 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी छह दिवसीय तीन देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। वह 10 और 11 जुलाई को ऑकलैंड में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के समापन से पहले प्रधानमंत्री ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पहुंचकर भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल साझेदारी को नई दिशा देने वाली पहल में भाग लिया।

एमसीजी में लॉन्च किया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप

ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ संयुक्त रूप से भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच खेल, युवा सहभागिता, प्रशिक्षण, खेल विज्ञान और खेल अवसंरचना के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना है।

युवा खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, स्टीव वॉ से भी की मुलाकात

एमसीजी में प्रधानमंत्री मोदी ने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने उनसे ऑटोग्राफ लिए और सामूहिक तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी और एंथनी अल्बनीज ने साथ में सेल्फी भी ली।

सोशल मीडिया पर साझा किए दौरे के अनुभव

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एमसीजी की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि खेल भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी का अहम आधार है, जो दोनों देशों के लोगों को साझा जुनून और आपसी सम्मान के जरिए जोड़ता है। उन्होंने कहा कि खेल आदान-प्रदान, युवाओं की भागीदारी और सहयोग दोनों देशों की मित्रता को और मजबूत बना सकते हैं।

खेल लोगों को जोड़ने की अनोखी ताकत रखते हैं: पीएम मोदी

युवा खिलाड़ियों के साथ मुलाकात का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि क्रिकेट, कबड्डी और ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल खेलते बच्चों को देखना प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि खेल लोगों को जोड़ने की अनोखी क्षमता रखते हैं और भारत तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच खेलों का रिश्ता लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि बड़े वैश्विक खेल आयोजनों के मद्देनजर खेल, युवा सहभागिता, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रतिभा विकास में सहयोग के नए अवसर खुलेंगे।

खेलों से मजबूत होंगे दोनों देशों के संबंध

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने ऐतिहासिक एमसीजी का दौरा कर ऑस्ट्रेलिया के खेल समुदाय के साथ संवाद किया। दोनों नेताओं ने स्थानीय बच्चों के प्रदर्शनी मुकाबले देखे और खेलों के जरिए लोगों के बीच संबंध मजबूत करने की दिशा में भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 2030 में भारत में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और 2032 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन ओलंपिक के मद्देनजर दोनों देशों की खेल साझेदारी और मजबूत होगी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत