Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला

10 जुलाई, 2026 08:33 PM

जींद : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि 17 जुलाई का दिन हरियाणा के विकास के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा केवल उद्घाटन कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित हरियाणा के नए विजन, आधुनिक तकनीक और मजबूत आधारभूत ढांचे की दिशा में निर्णायक कदम है।
शुक्रवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में मीडिया कर्मियों से बातचीत में बराला ने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से हरियाणा का केंद्र रहे जींद को वर्षों तक विपक्षी दलों ने केवल राजनीतिक प्रयोगशाला के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा सरकार ने इसे विकास, निवेश और आधुनिक तकनीक का केंद्र बनाने का कार्य किया है।


उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन आधारित रेल तकनीक से जुड़ी परियोजना की शुरुआत जींद से होना हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। इससे जींद स्वच्छ और आधुनिक परिवहन तकनीक के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हरित ऊर्जा, स्वच्छ परिवहन और अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत केवल नई तकनीकों का उपयोगकर्ता नहीं, बल्कि उनके विकास और नवाचार में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जींद से शुरू होने वाली यह पहल उसी दूरदर्शी सोच का प्रमाण है।
बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा में बड़े आधारभूत ढांचा निवेश का स्पष्ट संकेत है। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे, एनएच-352ए, अंबाला-कालेअम्ब कॉरिडोर तथा बीकानेर-सिवानी-सोनीपत कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई गति देंगी। इससे कृषि, उद्योग और व्यापार को लाभ मिलेगा, परिवहन लागत घटेगी तथा निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि एमएसएमई, स्टार्टअप और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को भी इन परियोजनाओं से नई ऊर्जा मिलेगी।


उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य हरियाणा को उत्तर भारत का सबसे मजबूत लॉजिस्टिक्स और ग्रीन मोबिलिटी हब बनाना है। आधुनिक औद्योगिक क्लस्टर, वेयरहाउसिंग, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स और डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देकर प्रदेश को भविष्य की अर्थव्यवस्था के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।
बराला ने कहा कि सरकार का विकास मॉडल केवल सड़क और रेल परियोजनाओं तक सीमित नहीं है। मेडिकल कॉलेजों के विस्तार से स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को मजबूती मिलेगी, वहीं कुरुक्षेत्र में बनने वाला आधुनिक सिख संग्रहालय धार्मिक, सांस्कृतिक और विरासत पर्यटन को नई पहचान देगा। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रदेश के प्रत्येक जिले तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।


उन्होंने बताया कि जींद में आयोजित होने वाला कार्यक्रम प्रधानमंत्री के 'मिशन लाइफ' के अनुरूप पर्यावरण-अनुकूल स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन विकसित भारत-2047 के संकल्प में हरियाणा की अग्रणी भूमिका को और सशक्त करेगा। प्रदेशवासियों से 17 जुलाई को जींद पहुंचने का आह्वान करते हुए बराला ने कहा कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश है कि जनभागीदारी, आधुनिक तकनीक, मजबूत आधारभूत ढांचा और सुशासन ही विकसित भारत और विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी पहचान होंगे।
प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, प्रदेश प्रवक्ता राजवीर रोहिल्ला, विधानसभा उपाध्यक्ष के मीडिया प्रभारी सन्नी मग्गू तथा जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री

पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार

पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार

हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर

हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर

हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

हरियाणाः कांग्रेस ने गरीबों को आंसू दिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आंसू पोछने का काम किया- मुख्यमंत्री

हरियाणाः कांग्रेस ने गरीबों को आंसू दिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आंसू पोछने का काम किया- मुख्यमंत्री

बड़ी खबर: हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता बीरेंद्र सिंह की BJP प्रभारी से मुलाकात

बड़ी खबर: हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता बीरेंद्र सिंह की BJP प्रभारी से मुलाकात

अंबाला में टांगरी नदी उफान पर: मैदानी इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा...कई घरों में घुसा पानी

अंबाला में टांगरी नदी उफान पर: मैदानी इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा...कई घरों में घुसा पानी

SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश

SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश

हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव

हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव

बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा