Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर: रामराजी शर्मा

16 जून, 2025 04:07 PM

सिरसा।।(सतीश बंसल)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामराजी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया है। जारी बयान में रामराजी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निश्चित रूप से भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह भी हरियाणा प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि भारत अब विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। अगली पीढ़ी इस सरकार के ऐतिहासिक कार्यों को हमेशा याद रखेगी। उन्होंने कहा कि भारत ने रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए अद्भुत प्रयास किए। भारत ने 23622 करोड़ रुपये के रक्षा उत्पाद 100 से अधिक देशों को निर्यात किए हैं, वहीं रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादों की वृद्धि 174 प्रतिशत रही है। इसके अलावा साल 2024 में देश का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत नौसेना में शामिल हुआ। लगभग 20000 करोड़ रुपये की ब्रह्मोस मिसाइल डील हुई, जिसमें फिलीपींस को पहली बार इसका निर्यात किया गया। शर्मा ने कहा कि अरिघात पनडुब्बी और स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस तुशील के कमीशन होने की भी जानकारी दी गई है। साथ ही पिनाका, एमआरएसएएम, आकाश-एनजी और नाग एमके-।। जैसे मिसाइल परीक्षण सफल रहे। इसके अतिरिक्त भारत ने 31 एमक्यू-9बी ड्रोन खरीदे और पहले जी20 इवेंट की मेजबानी की। शर्मा ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद नए पुलिस बटालियनों की स्थापना और महिलाओं की भागीदारी में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई। 507 महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन मिला और 2025 की परेड में नारी शक्ति की गर्वपूर्ण उपस्थिति भी देखी गई। कुल मिलाकर इन 11 सालों ने भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित होते हुए देशवासियों के साथ-साथ पूरे विश्व ने देखा है। प्रधानमंत्री ने विकसित राष्ट्र का जो सपना देखा था, वो अब अवश्य पूरा होगा और देश की जनता उसकी साक्षी बनेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान