Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

प्रदेश में युवा जेजेपी से जुडऩे का अभियान 18 जून से कैथल से चलेगा: दिग्विजय चौटाला

16 जून, 2025 04:09 PM

सिरसा।।(सतीश बंसल)। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आगामी 18 जून से प्रदेशभर में युवा जेजेपी से जुडऩे के लिए जिला कैथल से युवा जेजेपी जोड़ो अभियान की शुरूआत की जाएगी। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में कर्मठ युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा और पार्टी संगठन को पहले से भी कहीं अधिक सशक्त बनाया जाएगा। वे रविवार को जेजेपी के जिला कार्यालय में चार हलकों सिरसा, रानियां, कालांवाली तथा ऐलनाबाद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक को संबोधित कर रहे थे। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जिले में 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल करने वाला सिरसा पहला जिला होगा। उन्होंने पार्टी के ऐलनाबाद हलके के अध्यक्ष अनिल कासनियांके सुझाव को मानते हुए पूरे जिले में हलकाध्यक्षों का बोझ कम करने के लिए और सदस्यता अभियान को सार्थक बनाने के लिए जिले में अलग अलग जोन इंचार्ज बनाए जाने पर सहमति दी। दिग्विजय सिंह चौटाला ने भाजपा शासन को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आज प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है। दिनोंदिन सरेआम दिन दहाड़े कत्ल हो रहे हैं, युवा परेशान है, नकली वेबसाइट से युवाओं को लूटा जा रहा है और बेरोजगारी की खाई कहीं बढ़ती जा रही है। उन्होंने हिसार में यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कहा कि वे छात्रों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लगातार लड़ेंगे। युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश में सिंचाई के लिए तो दूर, पीने की भी भारी किल्लत हो रही है। उन्होंने इन सभी मुद्दों को लेकर जेजेपी द्वारा संघर्ष करने की बात कही। इससे पूर्व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जेजेपी के मेगा सदस्यता अभियान का भी आगाज किया गया। जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला प्रभारी राजेंद्र लितानी, धर्मपाल वर्मा ने भी संबोधित किया। दोनों जिला प्रभारियों ने कहा कि सदस्यता अभियान की सफलता से ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 2029 विस चुनावों की अभी से तैयारी करें और पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएं। वहीं जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि आज हर वर्ग मौजूदा सरकार से परेशान है। वहीं जेजेपी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को चौधरी देवीलाल की नीतियों का प्रचार करना है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर तथा हलका स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान अपनी मेहनत से सफल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी के बड़े नेता इस अभियान को लेकर गांव गांव शायद न जा सकें, यह जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को निभानी होगी। बैठक में जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, जेजेपी जिला कार्यलय प्रभारी हरिसिंह भारी, एडवोकेट सुरेंद्र कुमार, अंजनी लढा, उपरोक्त चारों हलकों के अध्यक्ष, जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान