Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणा

प्रदेश में डीएपी, यूरिया खाद की कमी और एमएसपी को लेकर किसान परेशान: कुमारी सैलजा

20 जून, 2025 04:06 PM

चंडीगढ़: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में डीएपी और यूरिया खाद की कई से कई जिलों में किसान परेशान है, खाद की कमी से फसलों की बिजाई प्रभावित हो रही है। सांसद ने सरकार से मांग की है कि त्वरित हस्तक्षेप कर डीएपी और यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करे। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी दर्जा दिया जाए ताकि किसानों को फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित हो सके और वे बिचौलियों के शोषण से मुक्त हो सकें।

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा हैै कि हरियाणा के किसान इन दिनों डीएपी और यूरिया की भारी कमी से जूझ रहे हैं। सिरसा, फतेहाबाद, कैथल समेत अनेक जिलों में खाद न मिलने से किसानों की बुवाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में सरकार त्वरित हस्तक्षेप कर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करे। सांसद ने कहा कि पहले सिंचाई पानी की कमी थी और अब बरसात के बाद फसलों की बिजाई का सही समय है, पर किसान डीएपी और यूरिया खाद की कमी से जूझ रहा है। सरकारी खरीद केंद्र पर खाद नहीं है पर प्राइवेट एजेंसी पर खाद है जो खाद के मनमाने दाम वसूल कर रहे है। ऐसा बिना अधिकारियों की मिली भगत के संभव नहीं है। सरकार को डीएपी और यूरिया खाद की मांग को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना चाहिए ताकि वह सही समय पर फसलों की बिजाई कर सके।

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा हैे कि पराली प्रबंधन के लिए चलाई गई सुटेबल टू बेल स्कीम के तहत किसानों ने सहयोग किया, परंतु अब तक उन्हें प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है, जिससे किसानों में नाराजगी है। यह भुगतान तत्काल किया जाना चाहिए। सांसद ने जोर देकर कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी दर्जा दिया जाए ताकि किसानों को फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित हो सके और वे बिचौलियों के शोषण से मुक्त हो सकें।

सांसद ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (सीसीएसएचएयू), हिसार की गिरती शैक्षणिक स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की और आग्रह किया कि विश्वविद्यालय को बजट और संरचनात्मक सहायता देकर पुन: कृषि अनुसंधान और शिक्षा का अग्रणी संस्थान बनाया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने ग्रामीण इलाकों में सड़क, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे बुनियादी ढांचे के अभाव की ओर ध्यान आकृष्ट किया और कहा कि ग्रामीण भारत को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को विशेष वित्तीय प्रावधान करने चाहिए। कुमारी सैैलजा ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार इन विषयों पर गंभीरता से विचार करेगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य करेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा