Thursday, March 26, 2026
BREAKING
पाकिस्तान: सिंध में 2022 की बाढ़ से क्षतिग्रस्त 14,000 स्कूलों को कायाकल्प का इंतजार नाटो पर बिफरे ट्रंप, बोले- 'मदद नहीं की, ये समय कभी भूलना मत' ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति इजरायल का दावा 'एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत' ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 'बेहतर होगा बातचीत को लेकर हों गंभीर, कहीं देर न हो जाए' विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे

हरियाणा

पैकेजिंग एंड डिस्पोजल एसोसिएशन, सिरसा तीन दिन बंद रखेगी अपने प्रतिष्ठान

15 सितंबर, 2025 12:05 PM

सिरसा। (सतीश बंसल) सरकार की व्यापारी विरोधी नीतियों के विरोध में पैकेजिंग एंड डिस्पोजल एसोसिएशन, सिरसा से संबंधित जिलेभर (डबवाली, कालांवाली, रानियां, ऐलनाबाद) की सभी दुकानें 15, 16, 17 सितंबर 2025 को तीन दिनों तक पूर्णतया बंद रहेंगी। एसोसिएशन के जिला प्रधान सुमित गुप्ता ने बताया कि 15 सितंबर की सुबह सुभाष चौक पर धरना शुरू किया जाएगा। तीन दिन चलने वाले इस संघर्ष के बाद भी सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया तो तमाम व्यापारी संगठनों के साथ मिलकर आगामी संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी। सुमित गुप्ता ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण छोटे व्यापारियों को तंग किया जा रहा है। पैकेजिंग व डिस्पोजल आईटम्स का हवाला देकर 25 से 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा रहा है और दुकानों पर पड़ा सामान नगर परिषद सिरसा व प्रदूषण विभाग के अधिकारियों द्वारा जबरदस्ती उठाया जा रहा है। सरकार यह कार्रवाई छोटे दुकानदारों पर ना करके, जहां फैक्ट्रियों में उत्पादन किया जा रहा है, उस पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा उपरोक्त डिस्पोजल व अन्य सामान सरकार को 18 प्रतिशत जीएसटी भरकर लाया जा रहा है, यहां तक तो ठीक है, लेकिन दुकान पर आने के बाद उसी सामान को वर्जित करार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने सरकारी कार्यक्रमों में डिस्पोजल का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रही है, लेकिन आम जनता पर कुठाराघात किया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि कारपोरेट हाऊस को सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रयोग करनेकी अनुमति है, जैसे वीटा, कुरकरे, लेज, सरस, वेरका, रिलायंस के उत्पाद जैसे अनेक निजी व सरकारी संस्थाओं पर प्लास्टिक व डिस्पोजल यूज करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। डिस्पोजल एसोसिएशन के प्रधान सुमित गुप्ता ने कहा कि एसोसिएशन से जुड़े जिलेभर के व्यापारी तीन दिनों तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। अगर इसके बाद भी सरकार ने हमारी समस्या का हल नहीं किया तो सभी व्यापारी संगठनों से मिलकर आगामी संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव