Sunday, September 20, 2026
BREAKING
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला 3 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले वित्त मंत्रालय ने बैंकों के साथ बुलाई बैठक हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी : सीएम योगी भारतीय लड़ाकू विमान तेजस में सवार हुए भारत व जापान के एयरफोर्स चीफ अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए ₹5 लाख रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 70 खनन वाहनों से वसूली का आरोप पेपर लीक से बच्चों का भविष्य दांव पर, नौकरी-पढ़ाई से लेकर मतदाता सूची तक अव्यवस्था: कुमारी सैलजा हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

हरियाणा

पेपर लीक से बच्चों का भविष्य दांव पर, नौकरी-पढ़ाई से लेकर मतदाता सूची तक अव्यवस्था: कुमारी सैलजा

20 सितंबर, 2026 07:37 PM

सिरसा : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने पेपर लीक, रोजगार, शिक्षा, मतदाता सूची, सफाई कर्मचारियों और डिजिटल भुगतान से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। सिरसा की अनाज मंडी में आयोजित डेरा बाबा भूमणशाह संगर साधा के सत्संग में पहुंचीं कुमारी सैलजा ने कहा कि बाबा ब्रह्मदास महाराज 36 बिरादरी को भक्ति, भाईचारे और सामाजिक एकता का अच्छा संदेश दे रहे हैं। संत-महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को जोडऩे और आपसी सद्भाव मजबूत करने का काम करती हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद कुमारी सैलजा ने प्रतियोगी परीक्षाओं और पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बार-बार पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बडिय़ों की शिकायतों से सबसे ज्यादा नुकसान युवाओं को होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर चोरी और लीक होने से मेहनत करने वाले बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार को बच्चों की पढ़ाई, रोजगार और भविष्य की चिंता करनी चाहिए, लेकिन युवाओं को समय पर नौकरियां और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था नहीं मिल पा रही। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं। युवाओं की समस्याएं सुनना और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरी और पढ़ाई सहित अनेक क्षेत्रों में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है।


मतदाता सूची को लेकर भी उठाए सवाल
कुमार सैलजा ने मतदाता सूचियों में नाम हटने का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और प्रभावित लोगों को अपना नाम जुड़वाने या स्थिति स्पष्ट कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है, इसलिए किसी भी पात्र मतदाता को इससे वंचित नहीं होना चाहिए। कुमारी सैलजा ने सफाई कर्मचारियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कर्मचारियों के साथ किए गए वादों को पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों के साथ धोखा हुआ है और उनकी मांगों का स्थायी समाधान निकालने के बजाय उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से कर्मचारी संगठनों के साथ बातचीत कर उनकी जायज मांगों का समाधान करने की मांग की।


डिजिटल भुगतान से जुड़े फैसलों में व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा जाए
डिजिटल भुगतान और यूपीआई से जुड़े सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि ऐसे किसी भी फैसले का असर छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और आम लोगों पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेन-देन आज छोटे से छोटे कारोबार तक पहुंच चुका है, इसलिए इससे संबंधित नीति बनाते समय व्यापार और अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा तो इसका असर छोटे कारोबार और आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है।


शहीद सुखचैन सिंह को श्रद्धांजलि दी, परिजनों से मिलीं
कुमारी सैलजा ने गांव कुत्ताबढ़ में शहीद लांस नायक सुखचैन सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में कर्तव्य निभाते हुए मात्र 30 वर्ष की आयु में उनकी शहादत अत्यंत दु:खद है। मातृभूमि की सेवा में उनका समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा सदैव सम्मानपूर्वक स्मरण की जाएगी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कुमारी सैलजा ने सिरसा स्थित गुरुद्वारा साहब दसवीं पातशाही में शिरोमणि शहीद धन-धन बाबा जीवन सिंह जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित समागम में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा जीवन सिंह जी का त्याग, वीरता और अटूट समर्पण मानवता को सेवा, साहस और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने समस्त संगत को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश चाडीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभान मेहता, नवीन केडिया, राजकुमार शर्मा, सतपाल मेहता, राजन मेहता, सर्वमित्र कंबोज, लादूराम पूनिया, सुभाष जोधपुरिया मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी

अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी

कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह

कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह

जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए

जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए

₹5 लाख रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 70 खनन वाहनों से वसूली का आरोप

₹5 लाख रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 70 खनन वाहनों से वसूली का आरोप

हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री पर महिला कोच ने लगाए धमकियां दिलवाने के आरोप, कहा- ‘2 साल तक खूब रोई, अब तुझे नजारे...

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री पर महिला कोच ने लगाए धमकियां दिलवाने के आरोप, कहा- ‘2 साल तक खूब रोई, अब तुझे नजारे...

Haryana : सोलर लगाने से पहले सरकारी रिकॉर्ड की ‘लोकेशन’ ठीक करेगी सरकार, 49 की जांच में 33 भवनों की जीपीएस लोकेशन गलत

Haryana : सोलर लगाने से पहले सरकारी रिकॉर्ड की ‘लोकेशन’ ठीक करेगी सरकार, 49 की जांच में 33 भवनों की जीपीएस लोकेशन गलत

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों के प्राध्यापकों के लिए बड़ी राहत, हटाई गई ये शर्त...

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों के प्राध्यापकों के लिए बड़ी राहत, हटाई गई ये शर्त...

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम

कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा

कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा