Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

पेपर लीक प्रकरण ने युवाओं के सपने तोड़े, बढ़ती महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

22 मई, 2026 08:45 PM

कैथल : पेट्रोल, डीजल, सीएनजी एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों, बढ़ती बेरोजगारी तथा पेपर लीक प्रकरणों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को कैथल में जोरदार रोष प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढाँड की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने भाग लिया। हरियाणा शहीद स्मारक पर धरने से शुरू हुए इस आंदोलन के बाद जिला सचिवालय तक विशाल मार्च निकाला गया तथा जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रेहड़ी पर गैस सिलेंडर रखकर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया और जोरदार नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी घटनाओं ने प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा के स्थानीय युवाओं की अनदेखी कर बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं में भारी निराशा है।


उन्होंने कहा कि नीट सहित कई भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों युवाओं के सपने टूटे हैं और अनेक युवा मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरी है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई की मार से आमजन का जीवन दूभर कर दिया है। उन्होंने बताया कि 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में एक झटके में ₹993 की वृद्धि कर दी गई, जिससे इसकी कीमत ₹2078.50 से बढ़कर ₹3071.50 हो गई। वहीं 5 किलो के छोटू सिलेंडर में ₹261 की बढ़ोतरी हुई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत भी औसतन ₹915 तक पहुंच चुकी है, जबकि कई स्थानों पर गैस की किल्लत के चलते लंबी कतारें लग रही हैं और ब्लैक मार्केटिंग चरम पर है।


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मात्र आठ दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3.90 प्रति लीटर की वृद्धि कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 15 मई को ₹3 तथा 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत ₹99.37 और डीजल ₹91.86 प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जबकि कई स्थानों पर पेट्रोल ₹100 के पार निकल चुका है।
उन्होंने कहा कि सीएनजी की कीमतों में भी लगातार दो बार वृद्धि की गई, जिससे इसकी कीमत ₹91.50 प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसका सबसे अधिक असर ऑटो-टैक्सी चालकों, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ा है।


राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के अंधकार में धकेल दिया है। स्थानीय युवाओं को रोजगार न देकर बाहरी राज्यों के लोगों को प्राथमिकता देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।
कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। अघोषित आपातकाल जैसी परिस्थितियां और कमरतोड़ महंगाई ने हरियाणा की जनता को आर्थिक संकट में डाल दिया है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।


इस अवसर पर पूर्व विधायक जसबीर मलौर, पूर्व संसदीय सचिव सुल्तान जड़ौला, नरेश ढाँडे, रामनिवास मित्तल, अश्विनी शोरेवाला, सुरेंद्र रांझा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोरा सिंह सिनंद, पीएल भारद्वाज, सुनील कुंडू रोहेड़ा, बृजपाल राणा, रणबीर मदूद, सोनू सेठ, रामनिवास मेहरा कौलेखाँ, युवा जिलाध्यक्ष कविश मिड्डा, किसान कांग्रेस हलकाध्यक्ष रामफल नौच, जाट शिक्षण संस्थान प्रधान राजकुमार बेनीवाल, कविराज शर्मा, रणधीर राणा सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित