Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
Haryana : राई हल्के में JJP को बड़ा झटका; प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत आंतिल खेवड़ा सैकड़ों साथियों के साथ INLD में शामिल कैसे रुकेगी कूड़े की अवैध डंपिंग, घरों से उठाकर खुले में कूड़ा फेंक रहे अवैध गार्बेज कलेक्शन वाहन पानी की नहीं होगी कमी, 100 एमएलडी बढ़ेगी पानी शोधन क्षमता, 600 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल भंडारण होगा उपलब्ध Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा WTO में 21 और 23 जुलाई को आयोजित होगी

हरियाणा

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

20 जुलाई, 2026 08:16 PM

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, सांसद जय प्रकाश, सांसद वरुण चौधरी और सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने आज देश के नौजवानों की आवाज को संसद में बुलन्द किया और संसद भवन परिसर ‘धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दो’ के नारों से गूँज उठा। कांग्रेस सांसदों ने मांग करी कि देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त किया जाए। देश की संसद में शिक्षा व्यवस्था व परीक्षा प्रणाली पर चर्चा कराई जाए और आमूलचूल बदलाव किए जाएँ। क्योंकि शिक्षा और परीक्षा प्रणाली से देश के युवाओं का भरोसा उठ चुका है। जिसके लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार है। कांग्रेस सांसदों ने मांग करी कि देश के युवाओं की बात सुनी जाए। नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ है।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि NEET सहित देश के कई इम्तिहानों में लगातार हो रहे पेपर लीक, युवाओं पर थोपी जा रही बेरोजगारी और छात्रों के अधिकारों के हनन के खिलाफ 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के माध्यम से नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से लड़ रही है। इस लड़ाई में उन्होंने खुद युवा कांग्रेस के साथ कुरुक्षेत्र में बड़ा प्रदर्शन किया था। छात्रों के अधिकारों और उनकी आवाज को बुलंद करने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को देश के हर एक छात्र तक लेकर जाने के महत्वपूर्ण अभियान के तहत कांग्रेस का नारा है — “शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ”। पूरे देश में 152 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। हरियाणा समेत पूरे देश में पेपर लीक और नौकरियों का सौदा करने वाला एक पूरा रैकेट सक्रिय है। यह समस्या इतनी गंभीर और जानलेवा हो चुकी है कि सिर्फ NEET पेपर लीक से परेशान होकर देशभर में अब तक 26 अभ्यर्थी आत्महत्या कर चुके हैं। सांसद जय प्रकाश ‘जेपी’ ने कहा कि भाजपा की पेपर लीक सरकार शिक्षा माफियाओं को संरक्षण दे रही और अपने हक की आवाज उठा रहे विद्यार्थियों पर लाठियां, आँसू गैस के गोले बरसा रही है, जो बेहद निंदनीय है। जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से आन्दोलनरत युवा छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज, आँसू गैस के गोले दागने की दमनकारी कार्रवाई अपनी जवाबदेही से बचने की विफल कोशिश है। लगातार होते पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार की चुप्पी छात्रों के भविष्य की चोरी और सौदेबाजी में मिलीभगत संदेह गहरा कर रही है।

सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि छात्रों की मांगों के समर्थन में अनशन कर रहे समाजसेवी व शिक्षाविद सोनम वांगचुक को जबरन उठाना और देश के युवाओं की आवाज़ को पुलिसिया दमन के सहारे कुचलने की कोशिश निंदनीय है। जहां केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए था, वहाँ सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से गलत ढंग से उठाया गया और अब उनकी चिकित्सा व्यवस्था पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे युवाओं की सरकार ने अब तक कोई सुध नहीं ली है। बीजेपी सरकार में संवाद और समाधान दोनों गायब हैं। सरकार को अहंकार छोड़कर तुरंत युवाओं से संवाद करना चाहिए और उनकी मांगों को स्वीकार करना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

Haryana : राई हल्के में JJP को बड़ा झटका; प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत आंतिल खेवड़ा सैकड़ों साथियों के साथ INLD में शामिल

Haryana : राई हल्के में JJP को बड़ा झटका; प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत आंतिल खेवड़ा सैकड़ों साथियों के साथ INLD में शामिल

कैसे रुकेगी कूड़े की अवैध डंपिंग, घरों से उठाकर खुले में कूड़ा फेंक रहे अवैध गार्बेज कलेक्शन वाहन

कैसे रुकेगी कूड़े की अवैध डंपिंग, घरों से उठाकर खुले में कूड़ा फेंक रहे अवैध गार्बेज कलेक्शन वाहन

पानी की नहीं होगी कमी, 100 एमएलडी बढ़ेगी पानी शोधन क्षमता, 600 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल भंडारण होगा उपलब्ध

पानी की नहीं होगी कमी, 100 एमएलडी बढ़ेगी पानी शोधन क्षमता, 600 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल भंडारण होगा उपलब्ध

गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी

गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त

संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त

राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला

राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला

संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार

संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार

मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा

मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा

हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत

हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत