Saturday, May 23, 2026
BREAKING
करनाल जिले की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार आरबीआई को निजी खजाने की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि राज्यों को उनके बनते हिस्से से वंचित रखा जा रहा है: हरपाल सिंह चीमा हाईकोर्ट के सामने खुली बीजेपी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की पोलः भूपेंद्र सिंह हुड्डा जन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती हैः अनिल विज निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी ढंग से करवाई जाएंगी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव : जिला चुनाव अधिकारी हर घर तक स्वच्छ पेयजल और सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें : नायब सिंह सैनी मुँह-खुर की बीमारी से बचाव के लिए पशुओं के टीकाकरण की समीक्षा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई, 2026 तक करें आवेदन आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगाः अनिल विज पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ गुरुग्राम कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

हरियाणा

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ गुरुग्राम कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

23 मई, 2026 08:38 PM

गुरुग्राम : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल, CNG और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में विशाल रोष प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम के अध्यक्ष वर्धन यादव द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं तथा आम नागरिकों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई और ईंधन कीमतों पर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण बैलगाड़ी रही, जिस पर सवार होकर राव नरेंद्र सिंह ने विरोध मार्च का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने देश को विकास की राह से हटाकर पिछड़े दौर की ओर धकेलने का काम किया है।


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल, CNG और LPG की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों और आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर परिवहन, खाद्य वस्तुओं और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है, जिससे आम नागरिक का जीवन कठिन होता जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना भाजपा की परंपरा बन चुकी है। वर्ष 2014, 2015, 2019, 2022 और अब 2026 में भी यही क्रम दोहराया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में भाजपा सरकारों ने जनता की जेब से लगभग ₹57 लाख करोड़ वसूलने का काम किया है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार भी पेट्रोल और डीजल पर भारी VAT लगाकर प्रदेशवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में पेट्रोल पर 18.20 प्रतिशत VAT लगाया जा रहा है, जिसके तहत प्रति लीटर लगभग ₹18 वसूले जा रहे हैं, जबकि डीजल पर 16 प्रतिशत VAT के कारण प्रति लीटर करीब ₹14.50 का अतिरिक्त भार जनता को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में CNG की कीमत बढ़कर ₹86.12 प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुकी है, जिससे ऑटो-टैक्सी चालकों, छोटे व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।


प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने गुरुग्राम के उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि केंद्र सरकार ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस नीति बनाए तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने पर उसका सीधा लाभ जनता को तुरंत दिया जाए।


इस अवसर पर पीसीसी सदस्य पंकज भारद्वाज, अनुसूचित विभाग के उपाध्यक्ष अनिल धानक, पीसीसी सदस्य कुलराज कटारिया, कृष्ण राव, अधिवक्ता चौधरी संतोख सिंह, नगर निगम मेयर प्रत्याशी नीरज यादव, जिला उपाध्यक्ष सतबीर पहलवान, योगेश यादव, सतपाल भारद्वाज, वरिष्ठ महिला नेत्री सेलजा भाटिया, सुनीता वर्मा, जिला महासचिव सूबे सिंह यादव, राजकुमार यादव, राकेश यादव, संजय भारद्वाज, पूर्व चेयरमैन रज्जू सहरावत, मोहनलाल सैनी, प्रमोद सैनी, जिला सचिव दीपेश कौशिक, हरेंद्र सहारावत, राहुल जेलदार, संदीप यादव, भीम सोनी, नरबीर नेहरा, आशीष धनखड़, शिव बोकेन, विशेष यादव सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

करनाल जिले की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

करनाल जिले की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

हाईकोर्ट के सामने खुली बीजेपी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की पोलः भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हाईकोर्ट के सामने खुली बीजेपी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की पोलः भूपेंद्र सिंह हुड्डा

जन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती हैः अनिल विज

जन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती हैः अनिल विज

हर घर तक स्वच्छ पेयजल और सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें : नायब सिंह सैनी

हर घर तक स्वच्छ पेयजल और सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें : नायब सिंह सैनी

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई, 2026 तक करें आवेदन

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई, 2026 तक करें आवेदन

आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगाः अनिल विज

आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगाः अनिल विज

महंगाई और अव्यवस्था से जनता और किसान दोनों परेशान : सैलजा

महंगाई और अव्यवस्था से जनता और किसान दोनों परेशान : सैलजा

गाय हमारी पूजनीय माता है और सारे हिंदुस्तानियों को उसका सम्मान करना चाहिए : अनिल विज

गाय हमारी पूजनीय माता है और सारे हिंदुस्तानियों को उसका सम्मान करना चाहिए : अनिल विज

बिना एक भी युनिट बिजली लिए सरकार ने तीस्ता कंपनी को लुटा डाला ₹1345 करोड़ : भूपेंद्र हुड्डा

बिना एक भी युनिट बिजली लिए सरकार ने तीस्ता कंपनी को लुटा डाला ₹1345 करोड़ : भूपेंद्र हुड्डा

CPA सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर, विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की लोक सभा अधिकारियों व पुलिस महानिदेशक से बैठकें

CPA सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर, विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की लोक सभा अधिकारियों व पुलिस महानिदेशक से बैठकें