Friday, March 20, 2026
BREAKING
ईरान के हमले पर यूएई का कड़ा रुख, हबशान गैस प्लांट ऑपरेशन अस्थायी रूप से बंद कतर पर हमले के बाद ट्रंप का सख्त रुख, ईरान को दी तबाही की खुली चेतावनी ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने बनाई ‘फ्यूल सप्लाई टास्क फोर्स’ वैश्विक तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 2,500 अंक टूटा फेड फैसले के बाद सोने-चांदी पर दबाव, दोनों धातुओं में गिरावट हम फीफा विश्व कप 2026 का नहीं, अमेरिका का बहिष्कार करेंगे: ईरान जुबीन गर्ग मौत मामले में तेज होगी सुनवाई, फास्ट-ट्रैक कोर्ट रोजाना करेगा ट्रायल 'धुरंधर 2' के क्रेज के बीच दिल्ली पुलिस का अनोखा संदेश, फिल्म के सीन से दी 'नशे को ना' कहने की सीख राजीव अदातिया ने किया नोरा फतेही का बचाव, बोले, सिर्फ कलाकार को दोष देना गलत, पूरी टीम जिम्मेदार पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बंबीहा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

हिमाचल

पुल बनाने के लिए मिले 21.07 करोड़, सेतु बंधन परियोजना के तहत केंद्र सरकार ने जारी की राशि

20 फ़रवरी, 2026 07:31 PM

शिमला : सेतु बंधन प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को केंद्र की ओर से 21 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की है। यह राशि ऊना जिला में निर्माणाधीन पुल के चल रहे कार्य की एवज में जारी हुई है। प्रोजेक्ट के तहत राज्य में चार पुलों का निर्माण होना है और इसके लिए प्रदेश को कुल 23.14 करोड़ मिलने हैं। बहरहाल पहली किस्त जारी होने से अब निर्माण को और गति मिलेगी। जानकारी के अनुसार वर्ष 2025-26 के तहत हिमाचल प्रदेश में रोड प्रोजेक्ट के तहत 120.36 करोड़ की राशि केंद्र से मिल चुकी है, जबकि सेतु बंधन प्रोजेक्ट के तहत इस वित्त वर्ष में 23.14 करोड़ रुपए प्रदेश को मिलने हैं। राज्य में अभी इस प्रोजेक्ट के तहत ऊना जिला की हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वां नदी के ऊपर 560 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। 2024 में यह निर्माण आरंभ हुआ था। विभाग ने 60 फीसदी से अधिक अब तक इस पुल का निर्माण कार्य कर लिया है।

पता चला है कि इस वर्ष राज्य में सेतु बंधन प्रोजेक्ट के तहत जो दो पुलों को मंजूरी मिली है, उनमें हरोली विधानसभा क्षेत्र का ही एक 17.5 मीटर पुल निर्माण और कांगड़ा जिला के तहत आने वाले फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र का ब्यास नदी के ऊपर 800 मीटर स्पैन का ब्रिज शामिल है। वहीं कुल्लू जिला में ब्यास नदी के ऊपर ही 110 मीटर लंबे स्पैन का डबललेन पुल पिरड़ी- तलोगी रोड पर बनना है। उधर, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ई. एनपी सिंह का कहना है कि सेतु बंधन परियोजना के तहत प्रदेश को 21.07 करोड़ की राशि केंद्र से मिली है। प्रोजेक्ट के तहत राज्य के ऊना, कांगड़ा और कुल्लू जिला में चार पुलों का निर्माण होना है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़