Monday, May 25, 2026
BREAKING
बस अडडों पर यात्रियों की आवाजाही, स्वच्छता एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं होगी : अनिल विज पुलिस भर्ती पीएमटी में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने खुद पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुमारी सैलजा ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर भाजपा सरकार को घेरा भारत बिजली में न केवल आत्मनिर्भर बल्कि दूसरे देशों को भी देने में सक्षम: मनोहर लाल हरियाणा सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा : मंडियों में 1 जून के बजाय आज (25 मई) से शुरू होगी सूरजमुखी की खरीद पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात : टोल-फ्री नंबर 1962 पर कॉल करते ही 30 मिनट में घर पहुंचेगी मोबाइल वैन, मुख्यमंत्री ने दिए 24 घंटे सेवा के निर्देश CM सुक्खू बोले- हिमाचल के सरकारी स्कूलों को बनाया जाएगा देश में सर्वश्रेष्ठ Kangra: पोलिंग बूथ बदलने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, चुनाव वहिष्कार की दी चेतावनी राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से CM सुक्खू ने की शिष्टाचार भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा सुक्खू सरकार पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, रखी ये मांगें

हरियाणा

पुलिस भर्ती पीएमटी में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने खुद पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

25 मई, 2026 08:17 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में पुलिस भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) में शामिल अभ्यर्थियों से मुलाकात कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ताऊ देवी लाल स्टेडियम में पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक माप परीक्षण आयोजित की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने परीक्षा में भाग ले रहे अभ्यर्थियों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अभ्यर्थियों से प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं का जायजा लेने और अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से वे स्वयं स्टेडियम पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी पीएमटी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं अभ्यर्थी-अनुकूल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों के साथ आए परिजनों से भी मुलाकात की और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अभ्यर्थी खासे उत्साहित नजर आये। कई अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री ने भी आत्मीयता से उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी लेने और उनका उत्साहवर्धन करने की सराहना की। उन्होंने इसे संवेदनशील एवं प्रेरणादायक पहल बताया। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में प्रतिदिन लगभग 3 हजार अभ्यर्थियों की शारीरिक माप परीक्षण का आयोजन किया जा रहा है।

अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर विश्राम क्षेत्र बनाया गया है, जहां बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बैगेज जमा कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर उपायुक्त सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य, अभ्यर्थी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

बस अडडों पर यात्रियों की आवाजाही, स्वच्छता एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं होगी : अनिल विज

बस अडडों पर यात्रियों की आवाजाही, स्वच्छता एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं होगी : अनिल विज

कुमारी सैलजा ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर भाजपा सरकार को घेरा

कुमारी सैलजा ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर भाजपा सरकार को घेरा

भारत बिजली में न केवल आत्मनिर्भर बल्कि दूसरे देशों को भी देने में सक्षम: मनोहर लाल

भारत बिजली में न केवल आत्मनिर्भर बल्कि दूसरे देशों को भी देने में सक्षम: मनोहर लाल

हरियाणा सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा : मंडियों में 1 जून के बजाय आज (25 मई) से शुरू होगी सूरजमुखी की खरीद

हरियाणा सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा : मंडियों में 1 जून के बजाय आज (25 मई) से शुरू होगी सूरजमुखी की खरीद

पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात : टोल-फ्री नंबर 1962 पर कॉल करते ही 30 मिनट में घर पहुंचेगी मोबाइल वैन, मुख्यमंत्री ने दिए 24 घंटे सेवा के निर्देश

पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात : टोल-फ्री नंबर 1962 पर कॉल करते ही 30 मिनट में घर पहुंचेगी मोबाइल वैन, मुख्यमंत्री ने दिए 24 घंटे सेवा के निर्देश

बेटियां अपनी मेहनत, लगन और क्षमता के बल पर छू रही हैं नई ऊंचाइयां : गौरव गौतम

बेटियां अपनी मेहनत, लगन और क्षमता के बल पर छू रही हैं नई ऊंचाइयां : गौरव गौतम

राष्ट्रवाद, संगठन और जनसमर्थन भाजपा के प्रमुख स्तंभ: डा. सतीश पूनिया

राष्ट्रवाद, संगठन और जनसमर्थन भाजपा के प्रमुख स्तंभ: डा. सतीश पूनिया

आगामी नौ जून को वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे : अनिल विज

आगामी नौ जून को वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे : अनिल विज

कश्यप समाज साहसी, वीर, परिश्रमी और स्वाभिमानी: नायब सिंह सैनी

कश्यप समाज साहसी, वीर, परिश्रमी और स्वाभिमानी: नायब सिंह सैनी

साइना नेहवाल ने आर्येलिया डिज़ाइन स्टूडियो द्वारा डिज़ाइन किए गए योनैक्स शोरूम पंचकुला में किया दौरा

साइना नेहवाल ने आर्येलिया डिज़ाइन स्टूडियो द्वारा डिज़ाइन किए गए योनैक्स शोरूम पंचकुला में किया दौरा