Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हरियाणा

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

28 जून, 2026 08:24 PM

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने रविवार को अपने सोनीपत स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ का 135वां एपिसोड सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी को प्रेरित करने वाला राष्ट्रीय अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने विचारों के माध्यम से देशवासियों को समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों से जोड़ते हैं। पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार समाज सेवा, जनभागीदारी, नवाचार और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की प्रेरक कहानियां पूरे देश तक पहुंचती हैं, जिससे आम नागरिक भी राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित होता है।

बड़ौली ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हर नागरिक की सहभागिता से ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। यही कारण है कि मन की बात कार्यक्रम आज देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा, गरीब, किसान और महिलाओं सहित हर वर्ग का उत्थान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जाता है, जिससे करोड़ों लोग जुड़ चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के माध्यम से भी लाखों परिवारों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं आम लोगों के जीवन को अधिक सुरक्षित और सशक्त बनाने का काम कर रही हैं।

बड़ौली ने कहा कि आज के एपीसोड में पीएम मोदी ने प्राकृतिक खेती अपनाने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने, अंधविश्वास छोड़कर वैज्ञानिक सोच अपनाने और समाज में सकारात्मकता बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश युवाओं को देश की प्रगति का मुख्य आधार मानते हुए उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा