Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने पारसी नववर्ष ‘नवरोज’ पर दीं शुभकामनाएं, समुदाय के योगदान को सराहा

16 अगस्त, 2025 06:29 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को पारसी नववर्ष (नवरोज) पर देशवासियों और पारसी समुदाय को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पारसी समाज ने भारत की प्रगति और विकास में हमेशा अमूल्य योगदान दिया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पारसी नववर्ष के शुभारंभ पर हार्दिक शुभकामनाएं! हमें पारसी समाज का भारत की प्रगति में किए गए स्थायी योगदान पर गर्व है। यह वर्ष सभी के लिए सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए। नवरोज मुबारक!”

इससे पहले, 15 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी पारसी समुदाय को बधाई दी थी। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “पारसी नववर्ष नवरोज के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से पारसी भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। नवरोज नवीनीकरण, आशा और समृद्धि का प्रतीक है। यह त्योहार हमारे समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव है। पारसी समुदाय की उद्यमशीलता और लोककल्याण के प्रति समर्पण ने राष्ट्र की प्रगति में अनमोल योगदान दिया है। यह पर्व सभी में शांति और समृद्धि लाए और हमें एक समावेशी राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित करे।”

गौरतलब है कि पारसी नववर्ष, जिसे नवरोज या नौरोज भी कहा जाता है, प्रकृति में नयेपन, और पुनर्जीवन का प्रतीक है। ‘नवरोज’ शब्द फारसी भाषा से लिया गया है, जिसमें ‘नव’ का अर्थ नया और ‘रोज’ का अर्थ दिन होता है, यानी ‘नया दिन’। पारंपरिक रूप से यह पर्व मार्च इक्विनॉक्स से जुड़ा है, लेकिन भारत में पारसी समुदाय शहंशाही कैलेंडर का पालन करता है, जिसके कारण यह उत्सव जुलाई या अगस्त में मनाया जाता है।

आज भी भारत में पारसी समुदाय इस पर्व को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाता है। यह त्योहार केवल नवजीवन और आशा का प्रतीक नहीं, बल्कि एकता, सांस्कृतिक विरासत और देश के प्रति पारसी समाज के उल्लेखनीय योगदान की याद दिलाता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन