Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

दुनिया

पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से किया संवाद, सूरीनामी-हिंदुस्तानी रिश्तों को सराहा

16 मई, 2026 07:17 PM

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के दौरे पर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। लोगों ने पूरे जोश के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय समुदाय को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका पर जोर दिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एक बड़े परिवार से जुड़ना! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के अपने दौरे के दौरान, भारतीय समुदाय के एक बड़े ग्रुप से बातचीत की। प्रधानमंत्री, भारतीय समुदाय के सदस्यों के प्यार और उत्साह से बहुत खुश हुए। भारतीय समुदाय को भारत और नीदरलैंड के बीच एक मजबूत पुल बताते हुए, प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका पर जोर दिया।”

उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री ने भारत के साथ सूरीनामी-हिंदुस्तानी समुदाय के गहरे और हमेशा रहने वाले ऐतिहासिक संबंधों को भी याद किया और पीढ़ियों तक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने और मनाने के उनके प्रयासों की सराहना की। भारतीय समुदाय को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “स्टार्टअप आज भारत के युवाओं का मिजाज बन चुका है। 12 साल पहले देश में 500 से भी कम स्टार्टअप्स थे। आज ये संख्या बढ़कर दो लाख से ज्यादा हो गई है। स्टार्टअप की दुनिया में 2014 में भारत में सिर्फ चार यूनिकॉर्न थे, आज यहां करीब सवा सौ यूनिकॉर्न हैं। 2025 में ही करीब 44 हजार और नए स्टार्टअप रजिस्टर हुए हैं। आज एआई, रक्ष और स्पेस सेक्टर में हमारे स्टार्टअप बहुत शानदार काम कर रहे हैं।”

पीएम मोदी ने कहा, “समय के साथ रिसर्च और इनोवेशन का ये कल्चर और विराट होता जा रहा है। पिछले साल भारत में लाखों से अधिक पेटेंट्स फाइल किए गए हैं। भारत चिप मेकिंग में सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी बड़े कदम उठा रहा है। फिलहाल भारत में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट काम कर रहे हैं। इनमें से दो प्लांट्स में प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है। अब चिप भी डिजाइन इंडिया, मेड इन इंडिया होगी।”

उन्होंने कहा कि आज भारत इनोवेशन पावर है। हमारे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा आज पूरी दुनिया में होती है। ये भारतीयों के इनोवेशन का बहुत बड़ा प्रमाण है। आज पैसा रखना है, तो डिजिटल वॉलेट है; डॉक्यूमेंट रखना है, तो डिजिलॉकर है; ट्रैवल है, तो डिजियात्रा है; हेल्थकेयर का लाभ लेना है, तो डिजिटल हेल्थ आईडी है। आज भारत में हर महीने 20 बिलियन से ज्यादा यूपीआई ट्रांजेक्शन होते हैं। पूरी दुनिया में हो रहे डिजिटल ट्रांजेक्शन में आधे से ज्यादा केवल भारत में हो रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं