Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने दिल्ली को 11,000 करोड़ रुपए की दो प्रमुख हाईवे परियोजनाओं की दी सौगात

17 अगस्त, 2025 08:28 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को दिल्ली में 11,000 करोड़ रुपए की दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का तोहफा दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दिल्ली के रोहिणी से यूईआर-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) के दिल्ली सेक्शन और द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बक्करवाला गांव टोल प्लाजा इलाके में रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-2 (यूईआर-2) राजधानी को भीड़भाड़ से मुक्त करने की सरकार की व्यापक योजना के तहत विकसित की गई है। इसका उद्देश्य कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार, यात्रा समय में कमी और दिल्ली के साथ इसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात में कमी लाना है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता और देशहित में लिए गए फैसलों की सराहना की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि सिर्फ नारों और जयकारों में नहीं, आप (पीएम मोदी) सच्चाई के धरातल पर इस देश के विकास पुरुष हैं। उन्होंने कहा, “आप एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने विपक्ष की घटिया राजनीति के बावजूद दिल्ली की जनता को कभी भी ओछी राजनीति का शिकार नहीं बनने दिया।”

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में बीते 5 महीनों के प्रशासनिक अनुभव के आधार पर मैं कह सकती हूं कि आप ऐसे दूरदर्शी नेता हैं जिनकी सोच में भारत का हर नागरिक शामिल है, जिनकी नीतियों में हर राज्य की समान भागीदारी है, और जिनके संकल्प में हर व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन