Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

06 जनवरी, 2026 02:08 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री माझी को मेहनती मुख्यमंत्री बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा…

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “ओडिशा के मेहनती मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्होंने ओडिशा के विकास को बढ़ाने और राज्य के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए बेहतरीन प्रयास किए हैं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

https://x.com/narendramodi/status/2008372964669136971?s=20

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने लिखा, “ओडिशा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। माझी जी के नेतृत्व में ओडिशा दिन प्रतिदिन विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका दूरदर्शी नेतृत्व, शासन सुधार, आदिवासी कल्याण पर ध्यान और इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित विकास ओडिशा को एक विकसित ओडिशा की ओर ले जा रहा है। भगवान जगन्नाथ आपको लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और सार्वजनिक सेवा में लगातार सफलता प्रदान करें।”

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने लिखा, “ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा की निरंतर शक्ति प्रदान करें। आपका नेतृत्व ओडिशा को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर करता रहे।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा, “ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। महाप्रभु जगन्नाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन और प्रदेश की सेवा हेतु अटूट शक्ति की मंगल कामना करता हूं।”

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लिखा, “ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में ओडिशा का सर्वांगीण विकास हो रहा है। विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में ओडिशा का श्रेष्ठ योगदान मिलेगा। प्रभु जगन्नाथ जी आपको राज्य की सेवा के लिए सदैव ऊर्जावान रखें और आपको स्वस्थ जीवन व दीर्घायु प्रदान करें ऐसी प्रार्थना।” 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन