Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच और सक्रिय कार्यशैली को अपनाना होगा : विनोद सिंगला अखिलेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी विक्रम और केके गौतम बी-वारंट पर हाथरस कोर्ट में पेश हरियाणा में 13246 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अब से करना होगा ये काम , हर जिले का शेड्यूल जारी CM नायब सैनी के 'हंटर' से बैंक में हड़कंप, नगर निगम का फंसा हुआ 127 करोड़ का फंड रिलीज पंचकूला में संपन्न हुआ वार्षिक चुनाव, विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान Haryana: हरियाणा में रेल कनैक्टिविटी का नया दौर, इस टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा.... पंजाब में गिरे ओले, सभी जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट! बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पंजाब में चलेंगी 860 स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का पिता गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप विधानसभा : आरडीजी बहाली के लिए सरकार का साथ दे विपक्ष : सुक्खू

राष्ट्रीय

पीएम मोदी दिल्ली में 17 अगस्त को 11,000 करोड़ रुपये की दो हाइवे परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

16 अगस्त, 2025 06:28 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अगस्त 2025 को राजधानी दिल्ली में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की दो बड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे रोहिणी में होगा, जहां प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इन परियोजनाओं में दिल्ली सेक्शन का द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) शामिल है। इसका का मुख्य उद्देश्य दिल्ली और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम को कम करना, बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना और यात्रा का समय घटाना है।

द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन 10.1 किलोमीटर लंबा है और इसे लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह हिस्सा यशोभूमि, दिल्ली मेट्रो की ब्लू और ऑरेंज लाइन, आने वाले बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसे दो पैकेज में विभाजित किया गया है। पहला पैकेज 5.9 किलोमीटर लंबा है, जो शिव मूर्ति इंटरसेक्शन से द्वारका सेक्टर-21 के रोड अंडर ब्रिज तक जाता है। दूसरा पैकेज 4.2 किलोमीटर का है, जो द्वारका सेक्टर-21 RUB से दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर तक फैला है और सीधे UER-II से जुड़ता है। गौरतलब है कि द्वारका एक्सप्रेसवे का 19 किलोमीटर लंबा हरियाणा सेक्शन प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च 2024 में उद्घाटित किया था।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) परियोजना के अलीपुर से दिघांव कलां तक के हिस्से का भी उद्घाटन करेंगे। इसमें बहादुरगढ़ और सोनीपत तक नई सड़क लिंक शामिल हैं। लगभग 5,580 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह परियोजना दिल्ली की इनर और आउटर रिंग रोड, मुकर्बा चौक, धौला कुआं और NH-09 जैसे भीड़भाड़ वाले मार्गों पर ट्रैफिक कम करने में मदद करेगी। इसके अलावा, बहादुरगढ़ और सोनीपत के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी, शहर के भीतर ट्रैफिक घटेगा और NCR में माल ढुलाई तेज गति से हो सकेगी।

करीब 11,000 करोड़ रुपये की इन दोनों परियोजनाओं से न सिर्फ दिल्ली और एनसीआर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। इनसे परिवहन सुगम होगा, औद्योगिक क्षेत्रों का विकास तेज होगा और दिल्ली के भीड़भाड़ वाले हिस्सों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही