Monday, July 13, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

हरियाणा

पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता

13 जुलाई, 2026 07:04 PM

करनाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद आएंगे, जहां वे हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे के बारे में हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का यह दौरा काफी अहम है। वो अपने दौरे के तहत हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत करेंगे। यह सबसे लंबी ट्रेन है। जिस तरह से हमें पानी को विभाजित करने पर हाइड्रोजन प्राप्त होता है, ठीक उसी प्रकार से हाइड्रोजन को ऑक्सीजन से कंबाइड करने के बाद यह ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन के चलने से कार्बन का उत्सर्जन किसी भी कीमत पर नहीं होगा। इस ट्रेन को चलाने में न ही डीजल की जरूरत है और न ही किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रसिटी की जरूरत होगी।

अर्चना गुप्ता के मुताबिक, जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीन एनर्जी की पहल को विस्तृत रूप देने का काम कर रहे हैं, यह उसी का एक प्रतिरूप है, जिसे आगे बढ़ाने का काम मौजूदा समय में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए आज से ही हम स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर रहे हैं, जिसे आगामी दिनों में अन्य जिलों में भी पहुंचाने का काम करेंगे। हमारे सीएम पंचकुला से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। आगे चलकर हम इस अभियान को मंडल स्तर तक लेकर जाएंगे। पार्टी के सभी कार्यकर्ता आगे चलकर इस अभियान हम लोग श्रमदान देंगे।

उन्होंने कहा कि जब कभी हम इस किसी काम की शुरुआत करते हैं, तो भगवान को जरूरत याद करते हैं। आज हम जब इस अभियान की शुरुआत कर रहे हैं, तो हम लोग भगवान को याद कर रहे हैं। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं, इसलिए मैं यहां पर पुष्प अर्पित करने पहुंची हूं। हमें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा आगामी दिनों में सार्थक साबित होगा। प्रधानमंत्री ही एक ऐसे राजनेता हैं, जिनसे प्रेरित होकर मैंने राजनीति में कदम रखा। ऐसी स्थिति में मेरे लिए यह जरूरी हो जाता है कि उनके आगमन को देखते हुए इस अभियान को नया बल दिया जाए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी

योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी

जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव

जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव

हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा

हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा

बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस'

बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस'

जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़

जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़

गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान

गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान

हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति

हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति

संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला

संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला