Friday, July 17, 2026
BREAKING
रक्षा से खेल तक, पीएम मोदी की यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मिली नई मजबूती : फिलिप ग्रीन आईसीएआर ने एक वर्ष में 44 फसलों की 386 उन्नत किस्में विकसित कीं, 94% जलवायु-अनुकूल : शिवराज सिंह चौहान महाप्रभु जगन्नाथ की भक्ति और जनसेवा का संदेश, पीएम मोदी ने साझा किया राष्ट्रपति का लेख जनशिकायतों पर एक्शन मोड में अनिल विज, ट्यूबवेल ऑपरेटरों की जांच के आदेश, पुलिस को भी दिए सख्त निर्देश मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में नए युग का आगाज़: डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में टोल के नाम पर हो रही लूट, देश में सबसे ज्यादा वसूली : भूपेंद्र हुड्डा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली पीएम मोदी के हरियाणा दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का लिया जायजा कुमारी सैलजा ने की कालांवाली की मुख्य विद्युत लाइन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग हरियाणा के शहरों में जाम, पेयजल की कमी और दूषित पानी सप्लाई से लोग परेशान: राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा

पीएम मोदी के जींद दौरे की तैयारियां पूरी, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, हरियाणा के सभी जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम

16 जुलाई, 2026 07:32 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को होने वाले हरियाणा के जींद दौरे को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अवसर पर मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम भी जारी कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री जींद में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और यहीं से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साथ-साथ हरियाणा के सभी जिलों में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, चेयरमैन, जिला अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होकर प्रधानमंत्री के संबोधन और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साक्षी बनेंगे। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री के आगमन पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में कांग्रेस के निलंबित पांच विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें जरनैल सिंह, शैली चौधरी, रेणु बाला, मोहम्मद इसराइल और मोहम्मद इलियास शामिल हैं।

जिला स्तर पर अलग-अलग स्थानों पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी भी तय कर दी गई है। अंबाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, सोनीपत में कृष्णलाल पवार, पानीपत में महिपाल ढांडा, हिसार में रणवीर गंगवा, भिवानी में श्रुति चौधरी, फरीदाबाद में विपुल गोयल और गुरुग्राम में राव नरवीर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके अलावा झज्जर में राज्यमंत्री राजेश नागर, कैथल में सांसद नवीन जिंदल, करनाल में विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, कुरुक्षेत्र में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पलवल में खेल मंत्री गौरव गौतम, पंचकूला में सांसद रेखा शर्मा, रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, रोहतक में महिला आयोग की चेयरमैन उषा प्रियदर्शनी और यमुनानगर में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के जींद दौरे को लेकर पूरे हरियाणा में उत्साह का माहौल है। राज्य सरकार इसे एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर के रूप में देख रही है, क्योंकि इसी कार्यक्रम के दौरान देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत के स्वच्छ और आधुनिक रेल परिवहन की दिशा में एक नया अध्याय शुरू किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

जनशिकायतों पर एक्शन मोड में अनिल विज, ट्यूबवेल ऑपरेटरों की जांच के आदेश, पुलिस को भी दिए सख्त निर्देश

जनशिकायतों पर एक्शन मोड में अनिल विज, ट्यूबवेल ऑपरेटरों की जांच के आदेश, पुलिस को भी दिए सख्त निर्देश

मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में नए युग का आगाज़: डा. अर्चना गुप्ता

मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में नए युग का आगाज़: डा. अर्चना गुप्ता

हरियाणा में टोल के नाम पर हो रही लूट, देश में सबसे ज्यादा वसूली : भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में टोल के नाम पर हो रही लूट, देश में सबसे ज्यादा वसूली : भूपेंद्र हुड्डा

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली

पीएम मोदी के हरियाणा दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का लिया जायजा

पीएम मोदी के हरियाणा दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का लिया जायजा

कुमारी सैलजा ने की कालांवाली की मुख्य विद्युत लाइन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग

कुमारी सैलजा ने की कालांवाली की मुख्य विद्युत लाइन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग

हरियाणा के शहरों में जाम, पेयजल की कमी और दूषित पानी सप्लाई से लोग परेशान: राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा के शहरों में जाम, पेयजल की कमी और दूषित पानी सप्लाई से लोग परेशान: राव नरेंद्र सिंह

हरियाणाः SIR के तहत बांटे गए 2.6 लाख गणना फॉर्म अभी तक वापस नहीं मिले-ए. श्रीनिवास

हरियाणाः SIR के तहत बांटे गए 2.6 लाख गणना फॉर्म अभी तक वापस नहीं मिले-ए. श्रीनिवास

हरियाणा हर मोर्चे पर पिछड़ रहा, 2029 में भाजपा सरकार बनने का दावा हकीकत से दूर- गीता भुक्कल

हरियाणा हर मोर्चे पर पिछड़ रहा, 2029 में भाजपा सरकार बनने का दावा हकीकत से दूर- गीता भुक्कल

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे दिग्विजय चौटाला, 17 जुलाई को जंतर-मंतर धरने पर देंगे समर्थन

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे दिग्विजय चौटाला, 17 जुलाई को जंतर-मंतर धरने पर देंगे समर्थन