Sunday, May 17, 2026
BREAKING
ईरान ने दी सैन्य जवाब की चेतावनी, अराघची का दावा-अब अमेरिकी घरों तक पहुंच रहा युद्ध का खर्च यूरोविजन 2026 में यूरोपीय देशों ने इजरायल का किया विरोध, रक्षा मंत्री कॉट्ज ने की कड़ी आलोचना भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर कंबोडिया में पूरा हुआ युद्धाभ्यास सिनबैक्स, अब ‘प्रगति’ की तैयारी अमेरिका और इजरायल फिर से ईरान पर कर सकते हैं हमला, रूसी राजदूत ने दी चेतावनी पीएम मोदी की बैठक के बाद बोले नीदरलैंड्स के सीईओ, भारत में बढ़ाएंगे निवेश दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता पीएम मोदी ने 'विकसित भारत 2047' की ओर भारत के सफर का किया जिक्र, नीदरलैंड के साथ सहयोग पर जोर: विदेश मंत्रालय कोटा में दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, सभी यात्रियों को बचाया गया तेजस मार्क 1ए की डिलीवरी की तारीख पर जून में उठ सकता है पर्दा, रिव्यू मीटिंग अगले महीने तक टली

दुनिया

पीएम मोदी की बैठक के बाद बोले नीदरलैंड्स के सीईओ, भारत में बढ़ाएंगे निवेश

17 मई, 2026 04:17 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स की राजधानी हेग में भारत-नीदरलैंड्स सीईओ राउंडटेबल में हिस्सा लिया। इस बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी, निवेश, सेमीकंडक्टर, शिपिंग, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन एनर्जी और हाई-एंड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। राउंडटेबल में नीदरलैंड्स की प्रमुख कंपनियों के सीईओ ने भारत में पिछले 10-12 वर्षों में आए बदलावों की सराहना की और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की।

रॉयल वोपाक के सीईओ डिक रिचेल ने कहा कि उनकी कंपनी एगिस लॉजिस्टिक्स के साथ संयुक्त उद्यम के जरिए भारत में लंबे समय से मौजूद है। उन्होंने भारत में आए बदलावों की सराहना करते हुए भविष्य में और निवेश बढ़ाने की उम्मीद जताई।

वीएनओ एससीडब्ल्यू के अध्यक्ष कोएन वैन ओस्ट्रोम ने प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी डच कंपनियों की समझ रखते हैं और वैश्विक साझेदारियों के जरिए भारत में निवेश बढ़ाने के प्रति उत्सुक हैं।

एपीएम टर्मिनल्स के सीईओ कीथ स्वेंडसेन ने कहा, "भारत की महत्वाकांक्षा और आर्थिक प्रगति सुनकर अच्छा लगा। ईयू के साथ व्यापार समझौता दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगा। हम परिवहन, जहाज निर्माण, कंटेनर उत्पादन और युवाओं के प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में ठोस प्रगति कर रहे हैं।"

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप पर हस्ताक्षर के बाद क्रिस्टोफ फौक्वेट ने कहा, "यह प्रधानमंत्री मोदी की सेमीकंडक्टर उद्योग स्थापित करने की महत्वाकांक्षा का नतीजा है। भारत में यह उद्योग आत्मनिर्भरता और समृद्धि के लिए बेहद जरूरी है।"

बौदेविज्न सीमन्स के सीईओ ने प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा और दृढ़ संकल्प की तारीफ करते हुए कहा, "उन्होंने जो कहा कि सबसे अच्छा समय अभी आना बाकी है, उससे मैं पूरी तरह सहमत हूं। ईयू-भारत व्यापार समझौते और नीदरलैंड्स के साथ विशेष संबंधों के आधार पर हमारे पास विशाल अवसर हैं।"

रोटरडम पोर्ट के सीईओ ने कहा कि जहाज बंदरगाह में सुरक्षित रहने के लिए नहीं बने हैं, वे व्यापार के लिए बने हैं। उन्होंने भारत में नए बुनियादी ढांचे पर हो रहे निवेश का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) भारत और नीदरलैंड्स के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संबंधों को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने सेमीकंडक्टर, समुद्री क्षेत्र, जल प्रबंधन, एग्रीटेक, हाई-एंड मैन्युफैक्चरिंग और एडवांस्ड लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बैठक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "नए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा, सस्टेनेबिलिटी और टेक्नोलॉजी समेत विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख डच कंपनियों के सीईओ के साथ विस्तृत चर्चा की।"

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान ने दी सैन्य जवाब की चेतावनी, अराघची का दावा-अब अमेरिकी घरों तक पहुंच रहा युद्ध का खर्च

ईरान ने दी सैन्य जवाब की चेतावनी, अराघची का दावा-अब अमेरिकी घरों तक पहुंच रहा युद्ध का खर्च

यूरोविजन 2026 में यूरोपीय देशों ने इजरायल का किया विरोध, रक्षा मंत्री कॉट्ज ने की कड़ी आलोचना

यूरोविजन 2026 में यूरोपीय देशों ने इजरायल का किया विरोध, रक्षा मंत्री कॉट्ज ने की कड़ी आलोचना

कंबोडिया में पूरा हुआ युद्धाभ्यास सिनबैक्स, अब ‘प्रगति’ की तैयारी

कंबोडिया में पूरा हुआ युद्धाभ्यास सिनबैक्स, अब ‘प्रगति’ की तैयारी

अमेरिका और इजरायल फिर से ईरान पर कर सकते हैं हमला, रूसी राजदूत ने दी चेतावनी

अमेरिका और इजरायल फिर से ईरान पर कर सकते हैं हमला, रूसी राजदूत ने दी चेतावनी

सिमुलेशन प्रैक्टिस करते नजर आए जेरेमी हैनसेन, जानें एस्ट्रोनॉट्स के लिए क्यों जरूरी है ये

सिमुलेशन प्रैक्टिस करते नजर आए जेरेमी हैनसेन, जानें एस्ट्रोनॉट्स के लिए क्यों जरूरी है ये

भारत ने इटली के साथ बढ़ाए स्पेस-टेक संबंध, नई साझेदारियों का किया ऐलान

भारत ने इटली के साथ बढ़ाए स्पेस-टेक संबंध, नई साझेदारियों का किया ऐलान

हेग में पीएम मोदी से मिलकर प्रवासी भारतीय हुए प्रसन्न, बोले- हमारे लिए ये गर्व के क्षण

हेग में पीएम मोदी से मिलकर प्रवासी भारतीय हुए प्रसन्न, बोले- हमारे लिए ये गर्व के क्षण

नीदरलैंड के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, राजा अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से की मुलाकात

नीदरलैंड के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, राजा अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से की मुलाकात

‘आईएनएसवी कौण्डिन्य का सफर’: भारत-ओमान ने यूएन में दिखाई प्राचीन व्यापार मार्गों पर साझा समुद्री विरासत

‘आईएनएसवी कौण्डिन्य का सफर’: भारत-ओमान ने यूएन में दिखाई प्राचीन व्यापार मार्गों पर साझा समुद्री विरासत

आईएसआईएस के टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी का हुआ अंत, ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी फोर्स ने की कार्रवाई

आईएसआईएस के टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी का हुआ अंत, ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी फोर्स ने की कार्रवाई