Monday, March 23, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री को गोहाना रैली का न्यौता, विकास कार्यों को लेकर सौंपा मांगों का प्रस्ताव पंजाब की आप सरकार का ईमानदारी का नकाब उतर चुका- सीएम नायब सिंह सैनी अप्रैल से जेजेपी के सभी विश्वविद्यालय और मई से एक हजार गांवों के दौरे के कार्यक्रम शुरू – दिग्विजय चौटाला सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार - सीएम नायब सिंह सैनी शहीदों के बलिदान से ही सुरक्षित है देश की आजादीः आरती सिंह राव रुपए की गिरावट से उजागर हुई आर्थिक कुप्रबंधन की सच्चाई : कुमारी सैलजा हिमाचल सरकार के रेस्ट हाउसों में कैटरिंग सेवाओं को आउटसोर्स करने की तैयारी: मुख्यमंत्री CM सुक्खू के मीडिया सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाले तीन आरोपी भट्टाकुफर से गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश का बजट निराशाजनक, जनविरोधी: इंदु गोस्वामी प्रदेश के हर घर-खेत तक पहुंचेगा पानी, डिप्टी सीएम का ऐलान, प्रदेश में 10 हजार जल योजनाएं जारी

फीचर

पीआईबी फैक्ट-चेक ने भारतीय वायुसेना के राफेल पायलट के अंतिम संस्कार के फर्जी दावों को किया खारिज

15 मई, 2025 01:51 PM

प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट-चेक इकाई ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक और दावे का पर्दाफाश किया, जिसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय हताहतों के बारे में झूठी कहानी फैलाई गई।

पाकिस्तान के साथ संघर्ष में नहीं हुई राफेल पायलट की मौत

दरअसल, पाकिस्तान के कई अकाउंट ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें प्रसारित कीं, जिसमें यह दावा किया गया कि यह राफेल पायलट के अंतिम संस्कार की है, जिसकी कथित तौर पर 7 मई को मौत हो गई थी।

तस्वीर को लेकर किया गया दावा पूरी तरह से फर्जी

हालांकि, पीआईबी फैक्ट-चेकिंग इकाई ने इस दावे को “पूरी तरह से फर्जी” बताते हुए खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि यह तस्वीर वास्तव में 2008 की है और इसका दावे से कोई संबंध नहीं है।

पुरानी तस्वीर हो रही वायरल 

पीआईबी फैक्ट-चेकिंग इकाई ने एक्स पर लिखा कि “सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कई पाकिस्तान स्थित अकाउंट दावा कर रहे हैं कि यह #भारतीय वायुसेना के एक राफेल पायलट का अंतिम संस्कार है, जिसकी मृत्यु 7 मई 2025 को हुई थी। यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। यह तस्वीर वास्तव में 2008 की है और वर्तमान संदर्भ से संबंधित नहीं है।” 

फैक्ट-चेकिंग टीम ने बताई तस्वीर की सच्चाई

पीआईबी फैक्ट-चेकिंग इकाई ने उसी तस्वीर के साथ सीएनएन लेख का लिंक संलग्न करते हुए कैप्शन में बताया कि तस्वीर में 16 अप्रैल, 2008 को गुजरात के बामरोली में ओरसांग नदी के तट पर 15 स्कूली लड़कियों के सामूहिक दाह संस्कार में हिंदुओं को श्रद्धांजलि देते हुए दिखाया गया है। 

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को शुरू किया था ‘ऑपरेशन सिंदूर’

बताना चाहेंगे भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद निर्णायक सैन्य प्रतिक्रिया के रूप में 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। 

आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर कुल 23 मिनट में पूरा कर लिया था यह मिशन 

भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकी ढांचों को निशाना बनाने के लिए SCALP मिसाइलों और हैमर बमों से लैस राफेल जेट का इस्तेमाल किया। भारतीय वायुसेना ने बिना किसी नुकसान के केवल 23 मिनट में इस मिशन पूरा कर लिया, जिससे पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणालियों की कमजोरियां उजागर हो गईं। 

भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद का घटनाक्रम

हमले के बाद, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा और जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से गोलाबारी के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन हमलों का प्रयास किया, जिसके बाद भारत ने एक समन्वित हमला किया और पाकिस्तान के 11 एयरबेसों में रडार बुनियादी ढांचे, संचार केंद्रों और हवाई क्षेत्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद, 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की सहमति की घोषणा की गई। 

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया