Thursday, March 26, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

राष्ट्रीय

पिता की तरह सभी के लिए उपलब्ध रहने की कोशिश कर रहा हूं : नितिन नवीन

31 दिसंबर, 2025 07:40 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को कहा कि वह अपने पिता के पदचिह्नों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं, जो ‘‘सभी के लिए उपलब्ध रहते थे'' और पार्टी कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह मानते थे। नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा से विधायक रहे थे। सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पर यहां एक पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नितिन नवीन के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के बाद नितिन नवीन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अपने पिता के राजनीतिक जीवन से सीख लेकर उनके पदचिह्नों पर चलने की कोशिश कर रहा हूं जो सभी के लिए उपलब्ध रहते थे और पार्टी कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह मानते थे।'' उन्होंने कहा, ‘‘आज मेरे पिता की 20वीं पुण्यतिथि है। जिस तरह उन्होंने सादगी के साथ संगठन को सींचा और कार्यकर्ताओं के साथ पारिवारिक रिश्ते बनाए, वह उल्लेखनीय है।'' नवीन ने यह भी कहा कि समाज के विकास के लिए उनके पिता द्वारा किए गए कार्य ‘‘हम सभी के लिए प्रेरणादायी'' हैं।

उन्होंने दावा किया कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार, नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की परिकल्पना के अनुरूप राज्य को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, ‘‘चुनाव प्रबंधन पर उनकी गहरी पकड़ थी। विधायक बनने से पहले हो या बाद में, चुनाव कैसे संभालना है, यह उनकी विशेषता थी।'' उन्होंने कहा, ‘‘सामाजिक सेवा के क्षेत्र में हो या जनप्रतिनिधि के रूप में, नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा विशिष्ट व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।''

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम

दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम

महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना

महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी