Friday, August 21, 2026
BREAKING
प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर महंगाई की तिहरी मार पड़ रहीः दीपेन्द्र हुड्डा अम्बाला छावनी में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रूपए मंजूर अपना वादा निभाए बीजेपी, HKRN कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार- कांग्रेस मानसून सत्र: सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करें, छोटे-छोटे सुधारों से ही आते हैं बड़े बदलाव- हरविंद्र कल्याण फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर पारदर्शी भर्ती नीति से बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को मिलीं 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए देश से माफी मांगे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा पंजाब विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं अकाली और भाजपा, हरसिमरत कौर बादल ने दिए संकेत

राष्ट्रीय

पासिंग आउट परेड: आईएनएस चिल्का के जांबाज नौसैनिकों के नए बैच का पराक्रम समारोह

06 जनवरी, 2026 02:07 PM

दो हजार से अधिक अग्निवीरों समेत नौसेना के प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड होने जा रही है। यह पासिंग आउट परेड भारतीय नौसेना के आईएनएस चिल्का में 8 जनवरी को होगी। नौसेना के अनुसार, यह परेड 16 सप्ताह के कठोर प्रारंभिक प्रशिक्षण के सफल समापन का प्रतीक है। इस परेड से पहले कठोर अभ्यास के दौरान नौसैनिक प्रशिक्षुओं को आधुनिक नौसैनिक अभियानों की चुनौतियों का सामना करने योग्य बनाया जाता है।

इस बार पासिंग आउट होने वाले बैच में लगभग 2,700 प्रशिक्षु शामिल हैं, जिनमें 2,100 अग्निवीर भी हैं। एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि इनमें 110 से अधिक महिलाएं हैं। यह आयोजन इन अग्निवीरों की राष्ट्र-सेवा की औपचारिक शुरुआत का एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव है।

नौसेना का कहना है कि इस भव्य पोस्ट-सनसेट समारोह की समीक्षा दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल समीर सक्सेना करेंगे। वाइस एडमिरल समीर सक्सेना इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। प्रशिक्षुओं के गौरवान्वित परिवारजन, विशिष्ट पूर्व सैनिक, और प्रतिष्ठित खेल हस्तियां भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। यह पासिंग आउट परेड भारतीय नौसेना की उस अटूट मान्यता को दर्शाती है कि प्रशिक्षण ही एक पेशेवर, सक्षम, और सुदृढ़ नौसैनिक बल की नींव है।

आईएनएस चिल्का वर्षों से युवाओं को अनुशासन, दृढ़ता, साहस और तकनीकी दक्षता से लैस करके उन्हें उन्नत नौसैनिक प्लेटफॉर्मों पर सेवा के योग्य बनाता रहा है। नौसेना के मुताबिक, मुख्य अतिथि वैलेडिक्टरी फंक्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कार एवं ट्रॉफिया प्रदान की करेंगे। यह समारोह भारतीय नौसेना के यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज और क्षेत्रीय दूरदर्शन नेटवर्क पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले भी अग्निवीरों के विभिन्न बैच की पासिंग आउट परेड आईएनएस चिल्का में आयोजित की जा चुकी है। बीते साल आयोजित एक पासिंग आउट परेड में लगभग 2972 अग्निवीरों के प्रशिक्षण का सफल समापन हुआ था। उस बैच में भी महिला अग्निवीर शामिल थीं। इन सभी ने आईएनएस चिल्का में कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया था। यहां ट्रेनिंग पूरी करने वाले युवा नौसैनिकों के परिजन भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में यह न केवल ट्रेनिंग पूरी करने वाले जवानों के लिए, बल्कि उनके परिजनों के लिए भी गौरव का पल होगा।

इस मौके पर प्रशिक्षुओं की द्विभाषी पत्रिका ‘अंकुर’ का विमोचन भी किया जाएगा। पासिंग आउट परेड न केवल 16 सप्ताह के प्रारंभिक नौसेना प्रशिक्षण के सफल समापन का प्रतीक है, बल्कि युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए तैयार भारतीय नौसेना में उनकी यात्रा का भी प्रतीक है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन