Thursday, July 23, 2026
BREAKING
रिटेल किरयाना मर्चेंट्स एसोसिएशन (रजि.), खरड़ ने वेरका प्रबंधन से निष्पक्ष व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की नीट मामला: राहुल गांधी ने रखीं तीन मांगें, 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सरकार से माफी की अपील' सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने के लिए तैयार, सरकार के सामने रखी शर्त छात्रों के प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आपकी लड़ाई आपकी ही रहनी चाहिए, किसी और का एजेंडा मत बनने दीजिए' हरियाणा ACB ने तैयार की 140 'महाभ्रष्ट' अधिकारियों की सूची, रिश्वतखोरों पर तेज होगा शिकंजा : अरशिन्दर सिंह चावला भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी हमेशा से ही अराजकता का माहौल पैदा कर राजनीति करती है कांग्रेस: मंत्री गौरव गौतम राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी : भूपेंद्र हुड्डा एफसीआई को हस्तांतरण तक खाद्यान्न का समुचित भंडारण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए : प्रो. असीम कुमार घोष प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार : नायब सैनी

हरियाणा

पानी की नहीं होगी कमी, 100 एमएलडी बढ़ेगी पानी शोधन क्षमता, 600 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल भंडारण होगा उपलब्ध

21 जुलाई, 2026 07:03 PM

गुड़गांव : गुरुग्राम की बढ़ती आबादी और भविष्य की पेयजल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) बसई जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) का विस्तार करेगा। इस परियोजना के तहत 100 एमएलडी क्षमता की नई फिल्ट्रेशन यूनिट (यूनिट-4) और 300-300 मिलियन लीटर क्षमता के दो सेडिमेंटेशन-एवं -स्टोरेज टैंक बनाए जाएंगे। परियोजना पूरी होने के बाद बसई प्लांट की जल शोधन क्षमता 270 एमएलडी से बढ़कर 370 एमएलडी हो जाएगी और जल भंडारण क्षमता में 600 मिलियन लीटर की बढ़ोतरी होगी। इससे गुरुग्राम के मौजूदा और नए विकसित हो रहे क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में बढ़ोतरी होगी।

जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.सी. मीणा ने बताया कि इस परियोजना को सोमवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई है। लगभग 149 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का निर्माण कार्य जीएमडीए द्वारा 30 माह की अवधि में पूरा किया जाएगा। इस परियोजना के माध्यम से शहर की जल शोधन एवं भंडारण क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे नागरिकों को पीने का पानी ज़्यादा मात्रा में मिल पाएगा ।

मीणा ने बताया कि स्वीकृत परियोजना के अंतर्गत 100 एमएलडी क्षमता की फिल्ट्रेशन यूनिट-4 के अलावा 300-300 मिलियन लीटर क्षमता के दो स्टोरेज टैंक बनाए जाएँगे । यही नहीं, परियोजना में नहरी पानी (रॉ वॉटर) की पाइपलाइन, आधुनिक ऑटोमेशन और मॉनिटरिंग सिस्टम की स्थापना तथा अन्य आवश्यक सिविल एवं सहायक कार्य भी किए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने से बसई जल शोधन संयंत्र की परिचालन क्षमता, दक्षता एवं विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा पेयजल के उपचार एवं प्रबंधन की गुणवत्ता और अधिक बेहतर होगी।

उन्होंने बताया कि नई फिल्ट्रेशन यूनिट के शुरू होने के बाद बसई जल शोधन संयंत्र की कुल उपचार क्षमता 370 एमएलडी हो जाएगी। इससे जीएमडीए वर्तमान एवं आगामी आवासीय क्षेत्रों की बढ़ती पेयजल मांग को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा कर सकेगा। साथ ही अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता विकसित होने से पानी की अधिक मांग वाले समय तथा प्लांट के रखरखाव कार्यों के दौरान भी जलापूर्ति प्रभावित नहीं होगी। इससे शहर के अंतिम छोर पर स्थित क्षेत्रों में भी बेहतर जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी और संपूर्ण जल वितरण प्रणाली बेहतर हो जाएगी ।

वर्तमान जल आपूर्ति की स्थिति का उल्लेख करते हुए श्री मीणा ने बताया कि बसई एवं चंदू बुढ़ेडा जल शोधन संयंत्रों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 670 एमएलडी पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। बसई प्लांट में फिलहाल तीन फिल्ट्रेशन यूनिट संचालित हैं, जिनकी संयुक्त उपचार क्षमता 270 एमएलडी है तथा जल भंडारण क्षमता लगभग 1,385 मिलियन लीटर है। वहीं, चंदू बुढ़ेडा जल शोधन संयंत्र में 100-100 एमएलडी क्षमता की चार फिल्ट्रेशन यूनिट संचालित की जा रही हैं, जिनकी कुल उपचार क्षमता 400 एमएलडी है । चंदू बुढेड़ा प्लांट में जल भंडारण क्षमता लगभग 1,615 मिलियन लीटर है। प्रस्तावित विस्तार के बाद बसई प्लांट की जल शोधन क्षमता 370 एमएलडी तथा जल भंडारण क्षमता बढ़कर लगभग 2,000 मिलियन लीटर हो जाएगी, जिससे शहर की जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक बेहतर बनेगी।

मीणा ने कहा कि गुरुग्राम के तीव्र शहरीकरण और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति अवसंरचना के विस्तार एवं आधुनिकीकरण पर लगातार कार्य किया जा रहा है। जल शोधन क्षमता बढ़ाने, भंडारण सुविधाओं का विस्तार करने तथा वितरण प्रणाली को और अधिक सक्षम बनाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से जीएमडीए पूरा कर रहा है। इन सभी प्रयासों का एक ही लक्ष्य है — गुरुग्राम के हर नागरिक तक स्वच्छ, पर्याप्त और निर्बाध पेयजल पहुंचाना, ताकि शहर का जल अवसंरचना ढांचा आने वाले वर्षों में भी उतना ही सक्षम और भरोसेमंद बना रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा ACB ने तैयार की 140 'महाभ्रष्ट' अधिकारियों की सूची, रिश्वतखोरों पर तेज होगा शिकंजा : अरशिन्दर सिंह चावला

हरियाणा ACB ने तैयार की 140 'महाभ्रष्ट' अधिकारियों की सूची, रिश्वतखोरों पर तेज होगा शिकंजा : अरशिन्दर सिंह चावला

भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

हमेशा से ही अराजकता का माहौल पैदा कर राजनीति करती है कांग्रेस: मंत्री गौरव गौतम

हमेशा से ही अराजकता का माहौल पैदा कर राजनीति करती है कांग्रेस: मंत्री गौरव गौतम

राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी : भूपेंद्र हुड्डा

राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी : भूपेंद्र हुड्डा

एफसीआई को हस्तांतरण तक खाद्यान्न का समुचित भंडारण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए : प्रो. असीम कुमार घोष

एफसीआई को हस्तांतरण तक खाद्यान्न का समुचित भंडारण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए : प्रो. असीम कुमार घोष

प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार : नायब सैनी

प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार : नायब सैनी

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं : राव नरेंद्र सिंह

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं : राव नरेंद्र सिंह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने का केस दर्ज होना चाहिए : अनिल विज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने का केस दर्ज होना चाहिए : अनिल विज

प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज

प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज

देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा

देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा