Friday, November 20, 2026
BREAKING
• नैस्डैक पर एंथ्रोपिक की धमाकेदार लिस्टिंग, IPO प्राइस से 34% प्रीमियम पर खुले शेयर • भारत को अगले साल 85 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्थाओं में मिलेगी तरजीही व्यापार पहुंच: पीयूष गोयल • शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी • फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम • 2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’? • पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से मिली 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा: अक्षय कुमार • बेटी मेहर के 8 साल पूरे होने अंगद बेदी हुए भावुक, कहा-'मम्मी-पापा हमेशा तुम्हारे साथ' • ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि • नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल • न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन

सेहत

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

20 नवंबर, 2026 10:43 AM

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, थकान, कमर दर्द और पाचन से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में योग ही एक ऐसा उपाय है, जो शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखता है। योग के कई आसनों में पादहस्तासन बेहद फायदेमंद आसन है, जो शरीर को लचीला बनाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

पादहस्तासन (जिसे उत्तानासन भी कहा जाता है) खड़े होकर आगे की ओर झुकने वाला योगासन है, जिसमें हाथों को पैरों के पास या जमीन तक ले जाया जाता है। संस्कृत में 'पाद' का अर्थ पैर और 'हस्त' का अर्थ हाथ होता है।

प्राचीन मान्यता के अनुसार, पादहस्तासन सूर्य नमस्कार के 12 चरणों में तीसरे और दसवें नंबर पर आता है, जो सूर्य की ऊर्जा को ग्रहण करने और शरीर में प्राणशक्ति को बढ़ाने के लिए किया जाता था। योग विशेषज्ञ की मान्यताओं के अनुसार, यह आसन मणिपुर चक्र (नाभि चक्र) को सक्रिय करता है, जो आत्मविश्वास, पाचन शक्ति और ऊर्जा का केंद्र है। साथ ही, यह स्वाधिष्ठान चक्र (तेज चक्र) को संतुलित कर भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है।

पादहस्तासन हठयोग की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है, जिसका उल्लेख हठयोग प्रदीपिका और घेरंड संहिता जैसे ग्रंथों में मिलता है। प्राचीन मान्यताओं में इसे 'जीवन शक्ति' को बढ़ाने वाला आसन माना गया, जो शरीर की नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, पादहस्तासन मासिक धर्म की तकलीफों से राहत दिलाता है, जिससे शरीर को संतुलन और ऊर्जा मिलती है। इसे करते समय क्षमता का ध्यान रखना और जबरदस्ती खिंचाव से बचना चाहिए। इसके नियमित अभ्यास से सिर की ओर रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है, जो मस्तिष्क और आंखों के लिए अच्छा है। साथ ही यह मन को शांत करने और तनाव दूर करने में सहायक है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इस आसन को करने के साथ-साथ कुछ सावधानियां भी बरतने की सलाह दी है। उनके अनुसार, 'पादहस्तासन' करते समय हमेशा क्षमता पर ध्यान देना चाहिए। जबरदस्ती या जरूरत से ज्यादा खिंचाव शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए हर व्यक्ति को अपनी सुविधा और गति के अनुसार ही योग करना चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

जागरूकता के साथ योगाभ्यास : सिर्फ शारीरिक मुद्रा और सांस तकनीक तक सीमित नहीं है योग

जागरूकता के साथ योगाभ्यास : सिर्फ शारीरिक मुद्रा और सांस तकनीक तक सीमित नहीं है योग

पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत

पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत