Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

पाचवें एशेज़ टेस्ट के बाद संन्यास लेंगे ब्रॉड

30 जुलाई, 2023 05:00 PM

लंदन इंग्लैंड के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध जारी पांचवें एशेज़ टेस्ट के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।
ब्रॉड ने मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद शनिवार को स्काई स्पोर्ट्स से कहा, "कल (रविवार) या सोमवार क्रिकेट में मेरा आखिरी मैच होगा। यह मेरे लिये एक शानदार सफर रहा है। नॉटिंघमशर और इंग्लैंड की जर्सी पहनना मेरे लिये गर्व की बात रही है।"
उन्होंने कहा, "मैंने क्रिकेट का आनंद इतना कभी नहीं लिया। इस सीरीज का हिस्सा होना बेहतरीन अनुभव रहा। मैं हमेशा अच्छी फॉर्म में करियर खत्म करना चाहता था। यह सीरीज ऐसी लगती है जैसे मेरे करियर की सबसे ज्यादा मज़ेदार और मनोरंजक शृंखला हो।"
ब्रॉड ने पिछले हफ्ते ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में 600 टेस्ट विकेट पूरे किये थे और वह सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ों की सूची में सिर्फ जेम्स एंडरसन (690) से पीछे हैं।
ब्रॉड 166 मैचों में 27.66 की औसत से 602 विकेट ले चुके हैं और टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। वह चौथे स्थान पर मौजूद अनिल कुंबले (619) को पीछे तो नहीं छोड़ सकेंगे, लेकिन रविवार को उनके पास अपने करियर का एक यादगार अंत करने का मौका होगा।
उन्होंने कहा, "मैं इसके बारे में कुछ समय, कुछ हफ्तों से सोच रहा था। इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया हमेशा मेरे लिये शिखर पर रहा है। मुझे ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई लड़ाइयां पसंद हैं जो मेरे और टीम के रास्ते में आईं। एशेज से मेरा संबंध प्रेम का रहा है। मैं चाहता था कि मेरे करियर का अंत एशेज़ में ही हो।"
पाकिस्तान के विरुद्ध 28 अगस्त 2006 को खेले गये टी20 के ज़रिये अंतरराष्ट्रीय पर्दे पर उतरने वाले ब्रॉड ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में आखिरी बार अपने देश का प्रतिनिधित्व 31 मार्च 2014 को किया था। उन्होंने अपना आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 14 फरवरी 2016 को दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध केप टाउन में खेला था।
सीमित ओवर क्रिकेट से दूर हो चुके ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। ब्रॉड ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाल गेंद थामने के बाद से सभी घरेलू एशेज़ शृंखलाओं में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था। अपने दिल के करीब इस शृंखला के 25 मैचों में ब्रॉड ने 26.56 की औसत से 104 विकेट चटकाये थे।
ब्रॉड के टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी एशेज़ 2015 में ही आया था, जहां उन्होंने ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में मात्र 15 रन देकर आठ विकेट चटकाये थे। ब्रॉड की इस जादूगारी के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 60 रन पर ऑलआउट कर दिया था और निर्णायक मुकाबला जीतकर एशेज़ अपने नाम की थी।
ब्रॉड ने कहा, "मैंने बीती रात स्टोक्सी (बेन स्टोक्स) को बताया और आज सुबह टीम को यह खबर दी। सच कहूं तो यह इस काम को करने का सही समय लगा। मैंने इसके बारे में बहुत सोचा है। कल रात आठ बजे तक मैं 50-50 पर अटका था, लेकिन जब मैं स्टोक्स के पास गया और उसे बताया तो मुझे बहुत खुशी हुई। मैंने अपने करियर में जो कुछ हासिल किया है मैं उससे खुश हूं।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल