Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

पाकिस्तान को साल भर बाद मिली टेस्ट जीत

20 जुलाई, 2023 04:55 PM

गाले:  वामहस्त बल्लेबाज़ सऊद शकील (208 नाबाद) के दोहरे शतक और इमाम उल हक़ (50 नाबाद) के अर्द्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने गुरुवार को पहले टेस्ट में श्रीलंका को चार विकेट से मात दे दी।
श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने 131 रन का लक्ष्य रखा था। मेहमान टीम ने यह लक्ष्य पांचवें दिन छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने पूरे 365 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में जीत दर्ज की है, जबकि उसकी पिछली टेस्ट जीत 20 जुलाई 2022 को श्रीलंका के विरुद्ध ही आयी थी।
इमाम ने दूसरी पारी में पाकिस्तानी बल्लेबाजी की अगुवाई करते हुए नाबाद 50 रन बनाये। उनकी 84 गेंद की पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल रहा।
पाकिस्तान ने चौथे दिन स्कोर को 48/3 से आगे बढ़ाते हुए तेजी से रन बटोरने की कोशिश की। इस प्रयास में कप्तान बाबर आज़म 28 गेंद पर पांच चौकों सहित 24 रन बनाकर आउट हो गये, जबकि पहली पारी में दोहरा शतक ठोकने वाले शकील 38 गेंद पर छह चौकों की सहायता से 30 रन ही बना सके।
इन दोनों विकेटों के पतन तक हालांकि पाकिस्तान लक्ष्य के करीब पहुंच चुका था। इमाम ने पारी की 84वीं गेंद पर एक रन लेकर अपना पचासा पूरा किया। सरफराज़ अहमद (एक रन) लक्ष्य के बेहद करीब आकर आउट हुए, लेकिन अगली ही गेंद पर आग़ा सलमान ने छक्का जड़कर पाकिस्तान को जीत दिला दी।
इससे पूर्व, श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए धनन्जय डी सिल्वा (122) के शतक की बदौलत पहली पारी में 312 रन बनाये। पाकिस्तान ने हालांकि शकील के दोहरे शतक के दम पर 149 रन की बढ़त हासिल कर ली, जिससे श्रीलंका उभर नहीं सका।
पाकिस्तान और श्रीलंका अब 24 जुलाई से दूसरे टेस्ट में आमने-सामने होंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल