Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

पाकिस्तान को ट्रंप का समर्थन भारतीय कूटनीति के लिए झटका, 'विश्वगुरु' बेनकाब हुए: कांग्रेस

28 फ़रवरी, 2026 12:51 PM

कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष में इस्लामाबाद के प्रति समर्थन जताना भारत की गले मिलने वाली कूटनीति (हग्लोमैसी) के लिए एक और झटका है तथा "स्वघोषित विश्वगुरु" बेनकाब हो गए हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ट्रंप बार-बार पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ करते हैं जिसने भड़काऊ बयान देकर पहलगाम आतंकी हमले की भूमिका तैयार की थी। दरअसल ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान के प्रति समर्थन जताया है। उन्होंने कहा, "मेरे पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। उनके पास एक बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं, एक बेहतरीन जनरल हैं... वे उन लोगों में से हैं, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं।

पाकिस्तान इस समय (सैन्य संघर्ष में) बेहद अच्छा कर रहा है।" कांग्रेस नेता रमेश ने ट्रंप के बयान का हवाला देते हुए 'एक्स' पर पोस्ट किया, "अफगानिस्तान के साथ युद्ध में पाकिस्तान के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का पूर्ण और स्पष्ट समर्थन भारत की गले मिलने वाली कूटनीति (हग्लोमैसी) के लिए एक और झटका है। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने एक बार फिर उस आसिम मुनीर की जमकर प्रशंसा की है, जिसके भड़काऊ बयान ने 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा किए गए आतंकवादी हमले की भूमिका तैयार की थी। उन्होंने कहा, ''अमेरिका के साथ हमारी आर्थिक कूटनीति बुरी तरह विफल रही है, जिसका प्रमाण यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अचानक एक स्पष्ट रूप से एकतरफा व्यापार समझौते के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस समझौते में भारत ने ठोस प्रतिबद्धताएं की हैं खासकर अमेरिकी किसानों से आयात करने को लेकर, जबकि अमेरिका ने भारत से अधिक निर्यात की अनुमति देने के संबंध में केवल अस्पष्ट आश्वासन दिए हैं। इतना ही नहीं, समझौते के कुछ दिनों बाद अमेरिका ने भारत से सौर उत्पादों पर 125.87 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया।''

कांग्रेस नेता ने कहा, "हमारी सामरिक कूटनीति को राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा पाकिस्तानी सत्ता प्रतिष्ठान के साथ मेलजोल बढ़ाए जाने और भारत और पाकिस्तान का राग अलापने से बार-बार झटका लगा है।" रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने जतन से पुरस्कार प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। लेकिन सच तो यह है कि "स्व-घोषित विश्वगुरु" बेनकाब हो गए हैं और दुनिया, खासकर अमेरिका को उनकी पहचान हो गई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती