Thursday, July 02, 2026
BREAKING
कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात! मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत सोने में सपाट कारोबार, चांदी में आधा प्रतिशत से अधिक की तेजी भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयर में खरीदारी से उछला; सेंसेक्स 77,000 के पार फीफा विश्व कप: बाइचुंग भूटिया ने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल का समर्थन किया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में बोलती है इंग्लैंड की तूती, सेमीफाइनल में आसान नहीं प्रोटियाज टीम की राह

दुनिया

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

02 जुलाई, 2026 05:10 PM

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैफुल्लाह झील पर पर्यटकों से भरी नाव के पलट जाने से सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता हो गया।

एक जिला पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि बुधवार को स्वात जिले के सुंदर कलाम इलाके में एक ही परिवार के आठ सदस्यों को लेकर घूमने निकली नाव पलट गई।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बचाव दल, पुलिस अधिकारी और स्थानीय स्वयंसेवक लापता व्यक्ति की तलाश जारी रखे हुए हैं।

स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है कि इससे पहले मंगलवार को लाहौर के कैना इलाके में एक प्राइवेट ट्यूशन एकेडमी की छत गिरने से कम से कम 14 बच्चों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

मौतों की संख्या की पुष्टि करते हुए, पंजाब प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री ख्वाजा इमरान नजीर ने कहा कि मलबे में करीब 20 लोग फंसे हुए थे, जिनमें वे 14 बच्चे भी शामिल थे जिन्हें कैना तहसील मुख्यालय (टीएचक्यू) अस्पताल में मृत लाया गया था।

सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद, रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता फारूक अहमद ने कहा कि एक महिला टीचर और आठ बच्चों को कई चोटों के साथ लाहौर जनरल हॉस्पिटल (एलजीएच) में भर्ती कराया गया। उन्होंने आगे कहा कि पांच बच्चों की हालत गंभीर थी।

पाकिस्तानी मीडिया डॉन ने अहमद के हवाले से कहा, "बच्चे बहुत छोटे थे और दो कमरे इस्तेमाल हो रहे थे। छतें गिर गईं और बच्चे फंस गए।"

पाकिस्तान की मानवाधिकार परिषद (एचआरसी) ने छत गिरने की दुखद घटना पर गहरी चिंता जताई है। एचआरसी ने आरोप लगाया कि रिहायशी इलाकों में ऐसी एकेडमी और बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी की जांच न करना बड़ी लापरवाही है, जिसके कारण बेगुनाह लोगों की जान चली गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में छत और बिल्डिंग का गिरना बार-बार होने वाली समस्या है, जहां कमजोर सुरक्षा नियम और घटिया निर्माण सामग्री की वजह से बार-बार ऐसी दुखद घटनाएं हुई हैं।

इससे पहले सोमवार को पंजाब के मुजफ्फरगढ़ जिले की अलीपुर तहसील में उनके घर की चारदीवारी गिरने से दो नाबालिग बहनों की मौत हो गई और उनका चचेरा भाई घायल हो गया।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में एक अलग घटना में, फैसलाबाद जिले के जरानवाला तहसील में एक निर्माणाधीन कमरे की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर