Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

पाकिस्तान कश्मीर भूलकर पीओके लौटाने पर विचार करे, तभी वहां आएगा सुख-चैन: अनिल विज

26 सितंबर, 2026 08:42 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रममंत्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान को अब कश्मरी भूलकर अपनी कब्जे वाले कश्मीर के हिस्से यानि पीओके को वापिस करने पर विचार करना चाहिए क्योंकि जब तक पाकिस्तान कश्मीर-कश्मीर बोलता रहेगा तब तक वहां पर सुख-चैन नहीं आएगा। इसके अलावा, विज ने पानी के मुददे पर कहा कि भारत का पानी भारत के खेतों के लिए हैं। वहीं, विज ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि लगातार हार से कांग्रेस बौखलाई हुई है।


विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। पत्रकारों द्वारा आज यूएनओ में एक पार फिर पाकिस्तान ने कश्मीर पर अपना अधिकार जमाया है, के बारे में विज ने प्रश्न किया तो ऊर्जा मंत्री ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि पाकिस्तान को अब कश्मीर को भूल जाना चाहिए। कश्मीर की जनता ने अपनी सरकार चुनी और तत्कालीन महाराजा हरि सिंह ने भी उसी विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए थे जिस पर हिन्दूस्तान की 565 विरासतों ने किए थे, जो पूरे कश्मीर के लिए थे।


विज ने कहा कि पाकिस्तान को अब कश्मीर को भूल पर कश्मीर का टुकड़ा भी वापिस करने पर विचार करना चाहिए और जब तक पाकिस्तान कश्मीर कश्मीर बोलता रहेगा तब तक वहां सुख चौन नहीं आयेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कहना है कि भारत ने अगर पाकिस्तान का पानी रोका तो वो ‘‘एक्ट ऑफ वार’’ होगा, के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि पानी भारत का है और जब भी संधियाँ हुई थी वो गलत हुई थी और भारत अपने खेतों को पानी देगा न कि पाकिस्तान को।


विज ने कहा कि हमारे खेत प्यासे रहे और पानी पाकिस्तान में जाता रहेे, ये हमे बर्दाश्त नहीं है। कांग्रेस लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग कर रही है, के प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि स्कूल से फेल होने वाला बच्चा घर आकर रोता ही है, ये प्रदेश-पे-प्रदेश हारते जा रहे है और 22 प्रदेशों में भाजपा की सरकार है।


उन्होंने बताया कि सभी मतदाता ठीक हो, गलत मतदाताओं को निकाला जाए ताकि कोई भी गलत वोट न कर पाए, यही चुनाव आयोग का काम है। परंतु विपक्ष चुनाव आयोग के काम पर बाधा डाल रहा है। अगर कोई गलती है तो उसको ठीक करने के लिए 1 महीने का टाइम देना चाहिए और पूरी प्रक्रिया तैयार हो रही है। लेकिन कांग्रेस को सिर्फ इसी बात का दुख है कि ‘‘हाय अम्मा हम हार गए’’।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड