Friday, March 27, 2026
BREAKING
पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’ ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा संघर्ष के बीच ईरान का अल्टीमेटम, खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी पेंटागन के शीर्ष अधिकारी का भारत दौरा संपन्न, शांति और रणनीतिक सहयोग पर जोर देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

हरियाणा

पहले भर्ती निकालो, नौकरी दो, फिर भर्ती कर दो रद्द यही खेल खेल रही है भाजपा सरकार:कुमारी सैलजा

22 जून, 2025 04:32 PM

चंडीगढ़ :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिच, पूर्व केेंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव के समय युवाओं को नौकरी देने का वायदा करने वाली भाजपा की सरकार युवाओं साथ विश्वासघात कर रही है। पहले भर्ती निकालो, नौकरी दो, फिर भर्ती कर दो रद्द यही खेल तो भाजपा सरकार खेलती आ रही है। अब सरकार कह रही है कि वह ग्रुप-डी में सेलेक्टेड युवाओं को पोस्टिंग देने जा रही है। सरकार ने विभागों से खाली पड़े पदों की जानकारी मांगी है।  

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में ग्रुप-डी में भर्ती हुए युवकों को जल्द पोस्टिंग देने का दावा प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है, विभागों से पूछा है कि उनके यहां ग्रुप डी से जुड़े कितने पद खाली हैं। जिसमें साल 2023 में हुई ग्रुप डी भर्ती  वाले युवाओं को नियुक्त किया जाएगा। जिन्हें सरकार ने अभी तक जॉइनिंग नहीं दी थी। इसके अलावा सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) से भी चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट मांगी है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि सैनी सरकार के पिछले कार्यकाल के अंतिम समय यह घोषणा की थी और ग्रुप सी और डी के 24 हजार पदों पर भर्ती की गई थी। सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को ग्रुप-डी के 7500 से ज्यादा पदों की रिक्तियां भेजकर चयन सूची की सिफारिश करने के लिए पत्र भेजा है। मगर, अभी तक आयोग ने यह रिजल्ट नहीं निकाला।  
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि एचकेआरएन के तहत युवाओं को नौकरी पर तो रखा गया है पर अधिकतर की नौकरी पर छंटनी की तलवार लटकी रहती है क्योंकि जिन्हें जॉब सुरक्षा की गारंटी दी गई है उनकी संख्या कम है। प्रदेश में एक लाख से अधिक पद खाली पड़े है ऐसे में सबसे पहले एचकेआरएन के तहत कार्यरत कर्मचारियों को ही नियमित किया जाए और जितने भी पद खाली है उन पर नियुक्तियां की जाए। कुमारी सैलजा ने कहा कि नौकरियां योग्यता के आधार पर ही दी जाए क्योंकि एचएसएससी पहले ही सरकार की पारदर्शिता और बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी के दावों की हवा निकाल चुकी हैै कि आयोग किस प्रकार नौकरियो का सौदा करता था। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी का ग्राफ कम होने के बजाए बढ़ रहा है, भाजपा सरकार हर बात को बढा़चढ़ाकर बताती है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : राजेश नागर

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : राजेश नागर

बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार

बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार

पंचकूला में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल : डॉ. सुमिता मिश्रा

पंचकूला में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल : डॉ. सुमिता मिश्रा

नायब सिंह सैनी ने रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को दिया जोर, 550 करोड़ की खरीद में 80 करोड़ की बचत

नायब सिंह सैनी ने रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को दिया जोर, 550 करोड़ की खरीद में 80 करोड़ की बचत

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

नगर निगम पंचकूला FD घोटालाः कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

नगर निगम पंचकूला FD घोटालाः कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा