Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

पलवल में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एनकाउंटर के बाद हथियारों समेत 4 बदमाश दबोचे, बड़ी साजिश की नाकाम

30 मई, 2026 08:00 PM

पलवल : पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस की अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। AVT स्टाफ हथीन ने मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय गिरोह के 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार राइफल नुमा पोना 12 बोर, कट्टा 315 बोर, पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस तथा यूपी नंबर की बलेनो कार बरामद की गई है।

जानकारी देते हुए DSP हेडक्वार्टर साहिल ढिल्लों ने प्रेस वार्ता में बताया कि AVT स्टाफ हथीन के इंचार्ज दीपक गुलिया को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के इटावा से एक बलेनो कार (यूपी 75 नंबर) में 4-5 हथियारबंद युवक सवार होकर पलवल आ रहे हैं। ये बदमाश पलवल या केएमपी के रास्ते किसी बड़ी हत्या, लूट या डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए अपने अन्य साथियों से मिलने की योजना बना रहे थे।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए केएमपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने निजी और सरकारी वाहनों की मदद से पलवल से केएमपी चढ़ाई के पास जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध ग्रे रंग की बलेनो कार वहां पहुंची, पुलिस टीम ने उसे घेरने का प्रयास किया।

पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने होडल की तरफ गाड़ी भगा दी। पुलिस टीम ने पीछा कर मुंडकटी चौक पर नाकाबंदी कर गाड़ी को रुकवाया। जब पुलिस कर्मी सिपाही ने गाड़ी की खिडक़ी खोलने की कोशिश की, तो कार सवार एक बदमाश ने उन पर सीधे गोली चला दी, जो सिपाही के बाएं पैर में लगी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल
इसके बाद बदमाश नाकाबंदी तोड़कर मरोली रोड की तरफ भागे। पुलिस ने पीछा जारी रखा। आगे जाकर बदमाशों की कार का टायर फटने से गाड़ी रुक गई। गाड़ी से उतरकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जो सरकारी गाड़ी के साइड शीशा व बोनट में लगी। पुलिस टीम ने अपनी आत्मरक्षार्थ और बदमाशों को काबू करने के लिए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर घायल सहित कुल 4 बदमाशों को हथियार समेत दबोच लिया।

DSP ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जिला इटावा यूपी निवासी अकरम, कृष्ण, आलोक, माधव गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी विपुल द्विवेदी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घायल सिपाही देवेंद्र का इलाज किया जा रहा है। थाना मुंडकटी में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, अपहरण, जानलेवा हमला,गैंगस्टर एक्ट आदि संगीन धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत हैं। पलवल पुलिस अपराधियों और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ पूरी तरह सख्त है। जिला पुलिस की अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। जिले की सुरक्षा और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित